रिपोर्टर सुनील खोड़े
——————————
पेटलावद में नगर परिषद द्वारा चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान, सीएमओ ने दी जानकारी। आज दिनांक 28 मई को पेटलावद में नगर परिषद के द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसके तहत नगर में नदी-नालों की सफाई की गई।

जानकारी देते हुए सीएमओ श्रीमती आशा भंडारी ने कहा कि आगामी बारिश के मौसम को देखते हुए नगर में नदी नालों की सफाई की गई है। वहीं विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर पूरे नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने हेतु लगातार कार्य किया जा रहा है। पूरे नगर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।