बड़ी खबर।
आबकारी विभाग ने पकड़ी शराब से भरी 8 ट्रक।
कीमत करीब 10 करोड़ रुपए आंकी जा रही l
झाबुआ. सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार मप्र और गुजरात की सीमा पर स्थित ग्राम पिटोल में शराब से भरे 8 ट्रक जब्त किए गए हैं। इनमे अनुमानित रूप से 10 करोड़ की शराब भरी हुई हैं। एक ट्रक पुलिस ने जब्त किया हैं, जबकि 7 ट्रक आबकारी विभाग जब्त कर अपने साथ झाबुआ लेकर आया हैं। बताया जाता है कि परमिट की अवधि समाप्त होने की वजह से ये कार्यवाई की गई है।