HomeUncategorizedश्रीराम कथा के आठवे दिन केवट संवाद का सुंदर वर्णन

श्रीराम कथा के आठवे दिन केवट संवाद का सुंदर वर्णन

परिवेश पटेल

हनुमान मंदिर में श्री रामकथा के आठवीं दिन पं बालकृष्णा नागर ने रामकथा के मूल पहलू की चर्चा करते हुए कहा रामकथा हर समस्या के समाधान की कथा है। इसी अर्थ में श्रीराम की आपबीती जगबीती बनने की क्षमता रखती है। यही वजह है कि जब दो लोग मिलते हैं तो राम-राम के संबोधन के साथ मिलते हैं, एक व्यक्ति दूसरे को अपनी आपबीती सुनाता है तो उसे रामकहानी कहा जाता है, यानि राम कथा आपबीती कथा है, इसीलिए ये कथा जगबीती बनने की क्षमता रखती है जो जन-जन से जुड़ी है।

रामकथा के आध्यात्मिक पहलुओं पर चर्चा करते हुए कथावाचक पं.बालकृष्णा नागर ने कहा कि यूं तो कई रामायण लिखी गईं, लेकिन वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण ज्यादा प्रामाणिक मानी गई क्योंकि भगवान वाल्मीकि राम काल के थे।, उन्होंने जो देखा वह लिखा, बाद में जन श्रुतियों के आधार पर लिखी गईं रामायण यहां तक कि तुलसीदास जी द्वारा रचित श्रीराम चरित मानस में भी कई बदलाव हुए। प्रभु श्रीराम प्रयागराज पहुंचे,और ऋषि भारद्वाज से भेंट की। एक रात ऋषि भारद्वाज के आश्रम में विश्राम करने के उपरांत अगले दिन प्रातः काल आगे बढ़े और महर्षि बाल्मीकि के आश्रम में पहुंचने पर ऋषियों ने प्रभु की सुंदर स्तुति गाई

राम कथा के आयोजन में मंदिर युवा टीम जतिन,सचिन,कन्हैया,भगतीलाल,किशोर,यशराज,ओममारयण,पाटीदार समाज अध्यक्ष रामकृष्ण पाटीदार,सचिव ईश्वर,कोषाध्यक्ष परिवेश पटेल शोभाराम, आदि थे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!