अक्षय चौहान,खवासा।
खवासा मे बीती रात कुछ बदमाशों ने रतनाली सरपंच पति को मौत के घाट उतार कर वारदात को अंजाम दिया।

चौकी प्रभारी हीरालाल मालीवाड ने जानकारी देते हुए बताया की मंगलवार की रात करीब 9:30 बजे रतनाली निवासी राजू पिता बद्दा भूरिया उम्र 35 वर्ष की थांदला रोड बचपन स्कूल के पास हत्या कर दी गयी है मोके पर युवक की बाइक मिली है। थांदला थाना प्रभारी के नेतृत्व मे आगे की पुरी जांच की जा रही है ।