अक्षय चौहान,खवासा
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान जो भक्ति का माहौल अयोध्या में देखने को मिला था। वह माहौल आज खवासा नगर में देखने को मिला। खवासा नगर में श्री राम जानकी परिवार , मां अंबे व मां उमिया की प्राण प्रतिष्ठा बड़े ही धूमधाम उत्साह के साथ की गई।

इस अवसर पर 9 दिनों तक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें 12 अप्रेल को भगवान का धूमधाम से नगर भर्मण कराया गया मंगलवार को पाटीदार समाज द्वारा 251 कलश की गंगाजल यात्रा निकाली गई। गंगाजल कलश यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से निकाली गई।

जिसमे बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। रामनवमी के शुभ अवसर पर शुभ मुहूर्त में प्रभु श्री राम जानकी दरबार के साथ ही मां अंबे एवं मां उमिया की प्राण प्रतिष्ठा लाभार्थी परिवार द्वारा की गई। उसके पश्चात ठीक 12 बजे प्रभु श्री राम की जन्म आरती की गई।

यज्ञ की पूर्णाहुति की गई और उसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें खवासा सहित आसपास के गांव के हजारों लोगो ने भोजन प्रसादी का लाभ लिया। कार्यक्रम के पहले पाटीदार समाज द्वारा अलग अलग बोलिया लगाई गयी थी जिस जिस ने अधिक बोली लगाई उनके द्वारा इस प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मे अपने परिवार सहित प्राण प्रतिष्ठा के साक्षी बने।

इस प्राण प्रतिष्ठा महोत्स्व को लेकर नगर पुण रूप से बंद रखा गया जिसमे नगर वासियो ने इस शोभाग्यशाली अवसर मे पधार कर इस कार्यक्रम के साक्षी बने।