अक्षय चौहान,खवासा
खवासा मे रविवार को रतलाम,झाबुआ,अलीराजपुर की भाजपा लोकसभा प्रत्याशी अनिता नागर सिंह चौहान ने नगर में पहुंच कर जनसंपर्क किया,रविवार को हनुमान चौक पर प्रत्याशी अनिता नागर सिंह चौहान का नगर मे प्रथम आगमन को लेकर कार्यकर्ताओ द्वारा धूमधाम से स्वागत किया गया उन्होंने हनुमान चौक पर हनुमान मंदिर पर दर्शन किये इसके बाद बाजना रोड पर जनसम्पर्क किया तो वही रोग्या देवी मंदिर पर जाकर माता जी के दर्शन किया इसके बाद सतगुरु पैलेश मे आयोजित भाजपा मंडल कार्यकर्ता बैठक को संबोधित किया,संबोधन से पूर्व भारत माता,पंडित दीनदयाल,श्यामा प्रशाद मुखर्जी,डा भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित पुष्प भेट कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

घर घर जाकर योजनाओं का बखान करे कार्यकर्ता :- कलसिंह भाबर
कार्यकता को सर्वप्रथम अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाभार ने सम्बोधित करते हुए कहा की हमे घर घर जाकर भाजपा की योजना बताना है ओर हमारी प्रत्याशी को पुण बहुमत के साथ विजय बनाना है।

कार्यकर्ता की अथक मेहनत से ही भाजपा जीतेगी :- नागर सिंह चौहान
केबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा की कोंग्रेस सरकार ने इतने सालो मे कुछ नही करा ओर हमारी सरकार ने २० सालो मे वो योजना चालू कर दी जिससे बताते बताते सुबह से शाम हो जाये पर योजना खतम नही होती। मे आपको विश्वास दिलाता हु आपके क्षेत्र मे कोई कमी नही रहेगी ये भाजपा की सरकार है सभी वर्ग का ध्यान रखती है । कार्यकर्ता अभी से मेहनत करे ओर घर घर जाकर आमजन से चर्चा करे।

भाजपा में ही अंतिम कार्यकर्ता को मिलती हे बड़ी जिम्मेदारी :- अनिता चौहान
लोकसभा प्रत्याशी अनिता चौहान ने सम्बोधित करते हुए कहा की मोदी जी ने मुझ जैसी छोटी सी कार्यकर्ता को अंतिम पंक्ति की कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जवाबदारी दी है इसे हमे ओर आपको मिल कर पुरी करना है ओर मुझे यहा से विजय बनाकर हमारे देश के प्रधामंत्री मोदी जी की तीसरी बार सरकार बनाना है ।
कांग्रेसी शामिल हुए भाजपा के सम्मेलन में
भामल रूपारेल के कई कोंग्रेस के कार्यकर्ता वन मंत्री नागर सिंह चौहान के समक्ष भाजपा मे शामिल हुए जिनका भाजपा का दुपटा पहनाकर पार्टी मे स्वागत किया,भाजपा में शामिल होने वाले दिनेश सिंगार, अनिल सिंगार, बहादुर सिंगार, महेश सिंगार, कालु सिंगार, रवि सिंगार, बुवारिया सिंगार, राकेश सिंगार, बापू सिंगार आदि भाजपा की रीति नीति से खुश होकर भाजपा मे शामिल हुए

ये थे उपस्थित ।
इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष भूमिका सोनी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव,मंडल प्रभारी श्यामा ताहेड,जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रेम सिंह चौधरी,मंडल अध्यक्ष तोलसिंह गणावा,महामंत्री कमल चावड़ा,देवीसिंह देवदा,रामसिंह पालरा,हर चंद्र भूरिया,शंकर खराड़ी,राजेंद्र भगत,मुकेश पाटीदार,गोपाल चौहान,प्रहलाद चौहान,युवा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश मालीवाद,महामंत्री कमलेश गेहलोत,संजय परमार,प्रकाश कटारा,मीडिया प्रभारी अक्षय चौहान,मुकेश चौहान के साथ भाजपा सरपंच भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।