बालुसिंह बारिया
सरदारपुर।संकुल केंद्र शाउमावि दत्तीगांव के शिक्षक एवं विधार्थियों द्वारा ग्राम पंचायत के मुख्य मार्गो से होते हुए मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप प्लान के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने रैली का आयोजन किया गया । मतदाता जागरूकता रैली को सहायक रिटर्निग ऑफिसर एवं एसडीएम सरदारपुर श्रीमती मेघा पवार के द्वारा हरी झंडी देकर रवाना किया गया। सभी अधिकारी/ कर्मचारी इस रैली में मुख्यत: सम्मिलित हुए। सभी मतदाताओं को मतदाता जागरूकता अभियान की शपथ दिलाई एवं समझाया गया कि बिना किसी प्रलोभन और लालच मे आए बिना हमें निष्पक्ष और निर्भीक होकर मतदान करना है सभी से यह आह्वान किया कि वे मतदान वाले दिन अपने घरों से निकलकर मतदान करने अवश्य जाएं ।

संकुल प्राचार्य दत्तीगांव आर.निनामा ने बताया कि रेली की विशालता एवं मतदाताओं की सहभागिता को देखते हुए एस डी एम मेम श्रीमती मेघा पवार द्वारा समस्त संकुल शिक्षकों के प्रति प्रसन्नता जाहिर की गई । इस अवसर पर मुकेश बामनिया तहसीलदार सरदारपुर, मास्टर ट्रेनर नोडल अधिकारी जे पी मानधन्या , जितेन्द्र शर्मा ,नितीशसिंह राठौर ,खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ओस्तवाल, बीआरसी बी.एस.भवर ,
जनशिक्षक रामप्रसाद बाजपेई, रमाकांत शर्मा एव् राजेश खराडी आदि रैली में उपस्थित रहे।