हेमंत राठौड़
करडावद। करंट की चपेट में आने से गाय की मौत प्राप्त जानकारी अनुसार आज सुबह के वक्त होद पर पानी पीने गई गाय करंट के खुल्ले पड़े तारो में उलझ गई जिस कारण उसकी मौत हो गई बताया जाता है।
गाय करडावद निवासी प्यारेलाल राठौड़ नामक व्यक्ति की थी जो रोज की तरह अपने खेत पर ले जा रहे थे परंतु इस बीच रास्ते में बिजली के तार टूट जाने के कारण वह उन तारों की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई
जब इस संबंध में विद्युत मंडल कर्मचारी से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि रात्रि में तेज हवा चलने के कारण तार टूट गए होंगे फिलहाल विद्युत मंडल के कर्मचारी भी मौके पर आ गए हैं।
