Homeझाबुआश्रीमती आरती भानपुरिया को महिला मोर्चा लोकसभा प्रभारी की जिम्मेदारी

श्रीमती आरती भानपुरिया को महिला मोर्चा लोकसभा प्रभारी की जिम्मेदारी

झाबुआ- झाबुआ रतलाम लोकसभा मतदान की तारीख जैसे-जैसे निकट आ रही है मध्य प्रदेश में भाजपा 29 सीटों पर कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती। मध्य प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा सभी सीटों पर कमल खिलाने के लिए लोकसभा प्रभारी बहनों की नियुक्ति महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया द्वारा भाजपा प्रदेश अधयक्ष वी डी शर्मा के अनुशंसा व भाजपा जिला अध्यक्ष की सहमति पर की मंगलवार को की गई.झाबुआ से भाजपा नेत्री व महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती आरती भानपुरिया को लोकसभा झाबुआ रतलाम की जिम्मेदारी दी गई।

आपको बता दें कि भाजपा नेत्री श्रीमती भानपुरिया ने पूर्व में महिला मोर्चा झाबुआ जिला अध्यक्ष रहते हुए 2018 में विधानसभा चुनाव, लोकसभा एवं थांदला नगर परिषद चुनाव में प्रभारी व सहप्रभारी की जिम्मेदारी निभाकर भाजपा को बूथ सत्तर पर मजबूत बनाने का काम किया था एक बार फिर से श्रीमती भानपुरिया को 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए झाबुआ रतलाम सीट पर प्रभारी बनाकर भाजपा की ओर से झाबुआ रतलाम लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती अनीता नागर सिंह चौहान के पक्ष में नारी कमल शक्तियों के साथ मिलकर बूथ स्तर पर भाजपा को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!