Homeधारसरदारपुरस्वयं की और दूसरों की जान जोखिम में ना डालें* ...

स्वयं की और दूसरों की जान जोखिम में ना डालें* *लोडिंग वाहन, पिकअप, बोलेरो वाहनों को पुलिस की समझाईश, चेतावनी एवं कार्यवाही*

 सरदारपुर:- पुलिस अधीक्षक धार मनोज कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार इंद्रजीत बाकलवार के निर्देशन पर एसडीओपी सरदारपुर आशुतोष पटेल के नेतृत्व में सूबेदार नितेश राठौर एवं उनकी टीम द्वारा सरदारपुर अनुभाग में लगातार ट्रैफिक के विभिन्न विषयों पर जागरूकता समझाइश एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 1/04/2024 को सूबेदार नितेश राठौर एवं उनकी टीम द्वारा राजगढ़ स्थित कुक्षी चौराहे एवं अमझेरा के मंगोद तिराहे पर लोगों को एक साथ अधिक संख्या में बिठाकर ले जाने वाले लोडिंग वाहनों, पिकअप एवं बोलेरो वाहनों पर कार्यवाही की गई है।

कार्यवाही विवरण

टीम द्वारा कुक्षी चौराहे एवं मांगोद तिराहे पर लोडिंग वाहनों,पिकअप, बोलेरो वाहनों में सवारी एवं मजदूरों को भरकर ले जाने वाले वाहनों को संभावित दुर्घटना के संबंध में समझाईश दी गई।

वाहन चालकों द्वारा वाहन में पीछे लोहे एवं लकड़ी के रैक लगाकर अधिक संख्या में लोगों को बिठाने वाहनों के रैक निकालकर उनके विरूद्ध चालानी कार्यवाही की गई। कुल 10 वाहनों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही की जाकर 5000रू समन शुल्क किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!