फेसबुक व्हाट्सएप पर आई किसी भी लिंक को ओपन ना करें या फोन आने पर किसी प्रकार के नंबरों को डायल करने का बोले तो नबर डायल न करें नहीं तो आप भी हो सकते हैं साइबर ठगी का शिकार
थांदला मोबाइल में व्हाट्सएप फेसबुक का उपयोग करते हैं, तो थोड़ा सावधान हो जाइए. साइबर अपराधी अब फेसबुक के साथ व्हाट्सएप को भी हैक कर रहे हैं. क्षेत्र में इन दिनों फेसबुक और व्हाट्सएप पर डीपी बदल कर ऑनलाइन तरीके से ठगी कर, रुपये मांगने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. पिछले 5 दिन में दर्जनों मामले क्षेत्र में सामने आने के बाद अब हाईप्रोफाइल के साथ आम लोगों में हड़कंप मचा हुआ है. ऑनलाइन तरीके से जहां ठग नगर वासियों, राजनेताओं यहां तक की सरकारी अधिकारियों तक के फोटो लगाकर व्हाट्सएप पर डीपी बदल कर परिचितों और मित्रों से पैसा मांग रहे हैं साथी व्हाट्सएप हैकर ग्रुप में अश्लील फोटो वीडियो भी डाल रहे हैं जिससे जिसका मोबाइल हैक हुआ है वह परेशान होता दिखाई दे रहा है और साथ में उसे लोग फोन कर कर अनाप-शनाप बोल रहे हैं जिस कारण उसको कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है ऐसे कई मामले थांदला थाने में दर्ज हो चुके हैं परंतु अभी तक इन हैकरों का पता नहीं चल पाया है इसलिए व्हाट्सएप ग्रुप में आने वाली लिंकन को ना खोले और ना ही एक्टिव करें नहीं तो आपका भी फेसबुक व्हाट्सएप हैक कर आपको भी हानि पहुंचा सकते है ये हैकर सावधान रहे सतर्क रहे और किसी भी लिंक को ना खोले…l