पियुष राठौड़ झकनावदा
झकनावदा – आज नगर मे शीतला सप्तमी के एक दिन पूर्व सर्व प्रजापति समाज द्वारा बैंड- बाजो, ढोल धमाको के साथ मां शीतला जी की भव्य शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए निकाली गई ।

इस शोभा यात्रा में माता बहने एक जैसी वेश भूषा में नजर आई । भग्गी में विराजित कर मां शीतला को नगर भ्रमण कराया गया ।

इस शोभा यात्रा का नगर के जोशी परिवार , युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जितेन्द्र राठौड़, ठाकुर परिक्षित सिंह राठौर, राजेन्द्र मिस्त्री, सफल व्यापारी प्रदीप बोराणा, fc माली, भाजपा के वरिष्ठ नेता शेतानमल कुमट आदि के द्वारा सर्व प्रजापति समाज के महिला – पुरुष, भाई बहनों का गले में दुप्पटा पहनाकर स्वागत ,अभिनंदन किया गया । शोभायात्रा के समापन पर मां शीतला जी की महाआरती उतार कर भक्तों को महाप्रसादी वितरण की गई।