रिंगनोद:- पुलिस अधीक्षक मनोज कुमारसिंह के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाॅ. इन्द्रजीत बाकलवार, जिला धार एवं आशुतोष पटेल एसडीओपी सरदारपुर के मार्ग दर्शन में आगामी लोकसभा चुनाव एवं रंग तेरस पर्व में शराब संग्रहण को देखते हुए नशा मुक्ती अभीयान के तहत पुलिस अधीक्षक धार द्वारा लगातार अलग-अलग स्थानो पर आकस्मीक चेकिगं करवाई जा रही है।

चुनाव के दौरान भोले भाले आदिवासी समाज के लोगो को अवैध शराब ब्लैकरो द्वारा अवैध शराब की खपत की जाने की पुर्ण संभावना को देखते हुवे पुलिस अधीक्षक धार द्वारा रिगंनोद पुलिस को कार्यवाही हेतु निर्देशीत किया गया था जो चौकी रिगंनोद थाना सरदारपुर पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी सरदारपुर प्रदीप कुमार खन्ना एवं जे सी निनामा चौकी प्रभारी रिगंनोद के नेतृत्व में पुलिस चौकी रिगंनोद की टीम के द्वारा मुखबीर सूचना अनुसार राजगढ-कुक्षी रोड़ हाई सेकेंडरी स्कूल के सामने रिगंनोद में एक बिना नम्बर की महेन्द्रा बोलेरो पीकअप को रोककर तलाश लेते पीकअप के अन्दर से अवैध 70 पेटी गोवा विस्की, 20 पेटी लंदन प्राईड विस्की एवं 15 पेटी वास्को बीयर कुल 105 पेटी अवैध शराब कुल 982.800 बल्क लिटर मय बिना नम्बर की इंजन चेचीस नम्बर घीसी हुई महेन्द्रा बोलेरो पीकअप जप्त की जाकर मौके पर से आरोपी चालक नारायण पिता भेरूसिंह चौधरी जाति लोधा, उम्र 50 वर्ष, निवासी अस्पताल रोड़ अमझेरा, थाना अमझेरा एवं साथी रजनीश पिता गुलजार विश्वकर्मा जाति लौहार उम्र 32 वर्ष निवासी टावर के पास, ग्राम निम्बी तह. व थाना मउ जिला चित्रकुट, उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया गया। आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम का पंजिबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। गिरफ्तार आरोपीयों से जप्तशुदा शराब को लाने ले जाने के स्त्रोत के संबंध मे पुछताछ की जा रही है तथा जप्तशुदा शराब एवं पीकअप की राजसात की कार्यवाही की जा रही है।

जप्त मश्रुका:– 70 पेटी गोवा विस्की, 20 पेटी लंदन प्राईड विस्की एवं 15 पेटी वास्को बीयर कुल 105 पेटी अवैध शराब कुल 982.800 बल्क लिटर मय बिना नम्बर की महेन्द्रा बोलेरो पीकअप कुल जप्त मश्रुका किमती करीबन 10,18,780 रूपए
आरोपी:- नारायण पिता भेरूसिंह चैधरी जाति लोधा, उम्र 50 वर्ष, निवासी अस्पताल रोड़, अमझेरा, थाना अमझेरा रजनीश पिता गुलजार विश्वकर्मा जाति लौहार, उम्र 32 वर्ष, निवासी टावर के पास, ग्राम निम्बी, तह. व थाना मउ, जिला चित्रकुट, उत्तरप्रदेश
इनकी रही सराहनीय भूमिका उक्त आरोपीं को पकड़ने में निरीक्षक प्रदीप कुमार खन्ना, थाना प्रभारी सरदारपुर उनि जे सी निनामा चैकी प्रभारी रिगंनोद सउनि दशरथसिंह चौहान थानसिंह जमरा, बच्चुसिंह, गज्जुलाल वसुनिया, दिलीप बघेल योगश ,शिवा, विनोद, अशोक, गोरसिंह, सैनिक नन्दराम की सराहनीय भूमिका रही है।