संवाददाता@-सुनील खोड़े
———————————-
झाबुआ। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल के द्वारा समस्त थाना प्रभारीयो को अति. पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वै के मार्गदर्शन मे टीम बनाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्दैश दिये गये थे । उक्त निर्दैशो के तारतम्य मे थाना रानापुर की टीम के द्वारा आज दिनाकं 24. मार्च को मुखबीर की सुचना पर ग्राम ढोल्यावाड मे नाले के पास मुखबीर की सुचना पर अभियुक्त राकेश पिता मोहब्बत भयडिया उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बिलझर थाना आजाद नगर जिला अलीराजपुर को टाटा कंपनी चार पहिया लोडिग वाहन (क्रीम कलर) क्रं. जी.जे.03 ए.एक्स. 7832 से सफेद रंग की प्लास्टिक की कुल 32 कैनो मे कुल 700 लीटर ताडी भरकर उसका परिवहन करते पकडा व ताडी तथा वाहन को विधिवत जप्त किया गया, थाना वापसी पर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुध अपराध क्रंमाक 188/2024 धारा 34(2).36 म.प्र.आबकारी अधिनियम का कायम कर विवेचना मे लिया गया । उक्त कार्यवाही मे थाना राणापुर से निरी. एस.एस. रघुवंशी थाना प्रभारी राणापुर, उनि. के.सी.सिर्वी, उनि. जितेन्द्र चौहान चौकी प्रभारी कुंदनपुर, सउनि. कडेबसिह मेड़ा, कार्य. प्र.आर. 88 तारा आर. 163 विवेक कुमार आर. 57 अनिल का सराहनीय योगदान रहा ।