Homeझाबुआपेटलावदतहसील के ग्राम रायपुरिया मे ऐतिहासिक मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन ...

तहसील के ग्राम रायपुरिया मे ऐतिहासिक मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन मुख्य चौरहा पर रंग बिरंगे गुब्बारों पर निर्वाचन आयोग के लगे प्रतीक चिन्ह ने लोगो को आकर्षित किया, एसडीएम श्री राठौर

वॉइस ऑफ़ झाबुआ- टीम

———————————–

पेटलावद/रायपुरिया 24 मार्च को जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में विकासखण्ड पेटलावद के ग्राम रायपुरिया में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें निम्न गतिविधियां की गई -आंगनवाड़ी एवं स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा मतदान जागरूकता की भारत निर्वाचन आयोग के प्रतीक चिन्ह के साथ आकर्षक रंगोली बनाकर शत प्रतिशत मतदान करने हेतू संदेश दिया गया

– रायपुरिया के मुख्य चौरहा पर रंग बिरंगे गुब्बारों पर निर्वाचन आयोग के लगे प्रतीक चिन्ह ने लोगो को आकर्षित किया, SDM श्री अनिल राठौर द्वारा इन् प्रतीक चिन्ह वाले गुब्बारों को आसामन की ओर छोड़ा

– सेल्फी पॉइंट लगाया गया जिसमे अनेक ग्रामीणों ने सेल्फी लेकर बाए हाथ की तर्जनी उठाकर वोट डालने का संकल्प प्रदर्शित किया

– जिले के शुभांकर चुनावी काका एवं चुनावी काका के फ्लैक्स स्टेण्ड भी लोगो के लिए आकर्षण का माध्यम बना

– SDM श्री अनिल राठौर एवं सीईओ जनपद राजेश दीक्षित की उपस्थिति मे सभी उपस्थितजनों को भीली भाषा मे मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई गई।

– रायपुरिया के हाट बाजार स्थल से से ऐतिहासिक मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें लगभग 6 हजार लोगो ने भगोरिया उत्सव के साथ ढ़ोल ढमाकों के साथ अपनी पारम्परिक वेशभूषा मे शामिल रहे, जागरूकता रैली में ग्रामवासियों को मतदान का महत्व और उपयोगिता बताते हुए शत प्रतिशत मतदान करने हेतु तख्ती लेकर महिलाओ ने नारे लगाकर प्रेरित किया

– सभी ग्रामीणों एवं समस्त अधिकारी कर्मचारियों ने रैली मे लोक नृत्य करते हुए मतदाता जागरूकता का सदेश भी दिया, इस रैली मे आसपास की पंचायत के सचिवों द्वारा अपने ग्रामीण जनों को ढ़ोल मांदल के साथ लाकर लगभग 50 ढ़ोल मांदल शामिल हुए

– एस डी एम श्री अनिल राठौर, सीईओ राजेश दीक्षित आदि समस्त अधिकारी कर्मचारी भी भगोरिया की पारम्परिक वेशभूषा मे सभी ग्रमीण जनों के साथ ढ़ोल बजाते एवं लोकनृत्य करते एवं हाथों मे मतदाता जागरूकता की तख्तीयां लेकर विशाल रैली मे नजर आये

– एस डी एम श्री अनिल राठौर एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी ने म्हारो वोट म्हारो अधिकारी की टैग लाइन के फ्लैक्स बोर्ड पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर स्वयं हस्ताक्षर किये एवं अन्य ग्रामीण मिडिया कर्मियों ने भी हस्ताक्षर कर मतदान का संकल्प दोहराया

– रैली के समापन पर एस डी एम श्री अनिल राठौर ने सभी उपस्थित ग्रामीणों, अधिकारी, कर्मचारियों को भगोरिया पर्व वा होली पर्व की शुभकामनायें देते हुए आगामी 13 मई को शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की.

आज के कार्यक्रम में एस डी एम पेटलावाद, SDOP पुलिस, सीईओ जनपद पंचायत पेटलावद, नायब तहसीलदार , NRLM ब्लॉक प्रबंधक, सीडीपीओ पेटलावद, CMO नगर परिषद, BRC, BEO,एस डी ओ पीएचई, बी सी जन अभियान परिषद , SDO सिंचाई, SDO PWD, SADO कृषि, SDO माही एवं अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी और आस पास की पंचायत के सभी सचिव, रोजगार सहायक, मोबलाइजर, सभीआंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता एवं स्वयं सहायता समूह की दीदियाँ के साथ लगभग 6000 लोग ऐतिहासिक मतदाता रैली मे सम्मलित रहे.

 

स्वीप कार्यक्रम समाप्ति के बाद SDM श्री अनिल राठौर एवं अन्य खंड स्तरीय सभी विभाग के अधिकारियो ने आर्गेनिक टेसू फूल से बने ग़ुलाल के साथ होली पर्व की शुभकामनायें आपस मे देकर होली मिलन कार्यक्रम किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!