वॉइस ऑफ झाबुआ की खबर का हुआ असर।
पुलिस अधीक्षक ने मामले पर तुरंत लिया एक्शन।
शिकायतकर्ता से अभद्रता व गाली गलोच करने वाले प्रआर लोकेंद्र नायक निलंबित।
वॉइस ऑफ झाबुआ
थांदला काकनवानी थाने का एक ऑडियो सुबह से वायरल हो रहा था जिसमे शिकायतकर्ता को पदस्थ प्रआरक्षक द्वारा अभद्रता पूर्वक व्यवहार व गाली गलौज की जा रही थी जिसका समाचार वॉइस ऑफ झाबुआ ने अपने समाचार के माध्यम से प्रमुखता से प्रकाशित किया जिसपर जिले के पुलिस कप्तान ने तुरंत संज्ञान लेते हुए उक्त प्रआर लोकेंद्र नायक को निलंबित कर दिया है।
यह है पूरी कार्यवाही
कार्यवाहक प्रआर. 44 लोकेन्द्र नायक
तैनात थाना काकनवानी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया किया गया है। आज दिनांक 20.03.2024 को सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा था, वायरल ऑडियो का परीक्षण/अवलोकन करते कार्यवाहक प्रआर. 44 लोकेन्द्र नायक, तैनात थाना काकनवानी जनता के किसी व्यक्ति के साथ गाली-गलोच एवं अभद्रता करते हुए पृथम दृष्टया परिलक्षित हो रहा है।
व उपरोक्तानुसार गंभीर कदाचरण एवं अनुशासनहीनता के लिये कार्यवाहक प्रआर. 44 लोकेन्द्र नायक, तैनात थाना काकनवानी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में कार्यवाहक प्रआर. का मुख्यालय रक्षित केन्द्र, झाबुआ रहेगा एवं इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा।