वॉइस ऑफ झाबुआ
बीती रात बोरी पुलिस ने बेहडीया में दारू से भरी एक तूफान पकड़ी जिसे बोरी थाना ले जाया गया, प्राप्त जानकारी अनुसार कार्यवाही कर दी गई है, लेकिन उसी रात एक दृश्य देखने को मिला पुलिस थाना बोरी के बाहर एक पिकअप वाहन (गुजरात पासिंग) भी दारू से भरकर खड़ा था, सूत्र अनुसार बाहर खड़े वाहन को रात में ही गायब कर दिया गया है, शराब से भरी पिकअप और आरोपी कोन है तय नहीं है।
अब सवाल खड़े हो रहे है जो पिकअप वाहन दारू से भरा था वो कहां है…? किसका है…??? और पुलिस उसको क्यों संरक्षण दे रही है..??