आगामी लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद जिले में आचार संहिता लागु हो चुकी है जिसको लेकर पुलिस- प्रसासन भी अलर्ट हो चुकी है वही आज शाम 7 बजे थाना उदयगढ़ में पुलिस ने दल बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला । थाना प्रभारी छगन सिंह बघेल के नेतृत्व में विभिन्न मार्गो से फ्लैग मार्च निकाला एवं लोगो से आचार संहिता का पालन करने की अपील भी की।
साथ ही क्षेत्र में माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा, उन पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। पुलिस शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
