Homeझाबुआथांदलानन्हा जियान का पहला रोजा, बच्चो मैं धर्म के प्रति बड़ा उत्साह,...

नन्हा जियान का पहला रोजा, बच्चो मैं धर्म के प्रति बड़ा उत्साह, नन्हे रोजेदार भी कर रहे इबादत

थांदला रमजान मुबारक वो पाक महिना हे । जो सिधे अपने परवर दिगार से हर किसी की लो लगाता हे । रमजान शुरु होते ही हर कोई रब⁷ की इबादत मे मशगुल हो जाता है । इस महिने मे तीस दिन होते हे तीस त्राहवी . तीस कलामपाक के पारे ओर तीस रोजे होते हे । जिसको सभी अमल मे लाकर इनका एहतराम करतै हे । रमजान को पाक और अल्लाह की इबादत का महीना कहा जाता है इस पाक महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं यह मुबारक महीना11 मार्च को चांद दिखने से शुरू हुआ और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पहला रोजा 12 मार्च मंगलवार को रखा।

रमजान माह में छोटी उम्र के बच्चों मैं भी रोजे रखने का उत्साह देखा जा रहा है चिलचिलाती धूप व तेज गर्मी के बाद भी बच्चे रोजा रखने में पीछे नहीं रह रहे हैं 10 वर्षीय जियान खान ने गुरुवार को पहला रोजा रखने के साथ ही उसने इबादत भी की दोपहर बाद कमजोरी आने के बाद भी इबादत जारी रखी नगर के मुस्लिम गली नंबर 5 स्थित पत्रकार जमील अहमद के सुपुत्र है बचपन से ही होनहार जियान ने 10साल की कम उम्र में ही इस्लामी किताब पड़ी है जियान खान ने दोपहर तक का समय घर में ही गुजारा दोपहर में उसने जौहर की नमाज अदा की तथा शाम के समय जोर से प्यास और भूख की शिद्दत दिखी तो कमजोरी का एहसास भी किया लेकिन असर की नमाज अदा करने के बाद उसने घर में इफ्तारी बनाने में हाथ बंटाया जियान खान के पहला रोजा रखने से परिवार के लोगों में खुशी है और दादी खुर्शीद बी माता शीबा खान बहन जिया खान और समाजजनो,मित्रो ने दुआ से नवाजा और जियान ने देश मैं अमन चैन और खुशहाली की दुआ की स्मरण रहे की ज़ियान खान बाल्यअवस्था से ही धर्म से जुडा हुवा है परिवार क़े संस्कार ने ही आज ज़ियान को इस मुकाम पर पहुंचाया है

इसमें दादी एवं माँ की भूमिका रही जिया न्यूज़ लाइव परिवार को ज़ियान बेटे क़े धर्म परायणता पर फ़क्र है एवं उनके प्रथम रोज़े पर साधुवाद देता है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!