झाबुआ।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार के कार्यकाल में लगातार हो रहे अभूतपूर्व विकास कार्य , धारा 370 की समाप्ति और रामलला जन्मभूमि पर बने भव्य श्री राम मंदिर सहित दुनिया में बढ़ते भारत के वर्चस्व से प्रभावित होकर झाबुआ जिले के मेघनगर – कल्याणपुरा क्षैत्र के अनेक कांग्रेसियों ने गरिमामय आयोजन में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।महाशिवरात्रि व होली के उपलक्ष में भाजपा लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती अनीता नागरसिंह चौहान के स्वागत हेतु ग्राम कल्लीपुरा में आयोजित एक आयोजन में वन मंत्री मप्र शासन श्री नागरसिंह चौहान , भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भानु भूरिया , लोकसभा संयोजक श्री किशोर शाह की उपस्थिति में क्षैत्र के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और सामाजिक नेतृत्व कर्ताओं ने अपने सैकड़ों समर्थको सहित कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।इस अवसर पर वनमंत्री श्री नागरसिंह चौहान और भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भानु भूरिया ने श्री रायचंद निनामा झायडा , श्री विजय मकना जी बिसौली सरपंच , श्री जसवंत नायक उपसरपंच झायडा , श्री कविराज नायक उप सरपंच झायड़ा , श्री जामसिंह मावी उपसरपंच भमरदा , श्री मकना निनामा पूर्व जनपद सदस्य बिसौली , श्री लूंजा भूरिया उप सरपंच धावडीपाड़ा , श्री अनसिंह निनामा बिसौली , श्री तेजिया बिलवाल बिसौली , श्री रायचंद निनामा बिसौली , श्री दितसिंह हाडा पूर्व एएसआई मालटोड़ी , श्री रणजीतसिंह हाडा पूर्व सैनिक मालटोड़ी , श्री बाबू सिंह कछोटिया पूर्व बीईओ गडूली , श्री भंवरसिंह खतेड़िया पूर्व लेखपाल फत्ताटोड़ी , श्री केसरसिंह हाडा पूर्व आरआई गडुली , श्री गौरसिंह मंडी सदस्य काजलीडूंगरी को पुष्पमाला और भाजपा गमछा पहनाकर भारतीय जनता पार्टी में स्वागत किया।

भाजपा लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती अनीता नागर सिंह चौहान ने कहा मोदी जी के कार्यकाल में भारत लगातार विकसित और समृद्ध होता जा रहा है। उनके तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर इस संसदीय क्षेत्र का आधुनिक भारत के साथ तालमेल करते हुए तेजी से विकास करने के लिए मैं कटिबद्ध रहूंगी। सभी कार्यकर्ताओ का संकल्प और सहयोग ही मुझे विजय दिलवाएगा। आज क्षेत्र के जिन वरिष्ठ जनों ने भाजपा परिवार की सदस्यता ग्रहण की है , उनसे भी भाजपा का उत्साह और विश्वास बढ़ा है। प्रत्येक बूथ पर कार्य करने वाला कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है। मैंने स्वयं मंडल सदस्य के रूप में कार्य करते हुए बूथ का काम किया है। मुझे क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं पर पूरा विश्वास है कि इस क्षेत्र से प्रथम महिला सांसद के रूप में अपना प्रतिनिधि चुनकर दिल्ली भेजेंगे।वन मंत्री मध्य प्रदेश शासन श्री नागरसिंह चौहान ने कहा मैं सीधे मंत्री नहीं बना बल्कि मैंने भी पार्टी के लिए दरिया बिछाई झंडे लगाए और बूथ पर काम किया है। भारतीय जनता पार्टी संगठन प्रत्येक कार्यकर्ता को उसकी योग्यता के अनुरूप लगातार बड़े दायित्व देता है। यह संगठन कब किसे क्या जिम्मेदारी दे दे निश्चित नहीं। 2008 में अलीराजपुर जिला बना उससे पूर्व और अविभाजित झाबुआ जिला किस स्थिति में था। यह सबको पता है और आज भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश और केंद्र की सरकार की योजनाओं के बल पर यह संसदीय क्षेत्र लगातार विकसित हो रहा है। आगामी लोकसभा चुनाव में यहां से भारतीय जनता पार्टी को जिताते हुए भारत के विकास की मुख्य धारा से हमें फिर जुड़ना है। एक-एक वोट की कीमत क्या होती है , यह हमने सदियों से नहीं बन पाए राम मंदिर की पूर्णता के साथ देखा और जाना है। पहले कभी अमरनाथ यात्रा आतंकवाद से घिरी होती थी लेकिन अब ऐसा नहीं हैं।भविष्य का भारत कैसा होगा यह हमें आज ही तय करना है। चुनाव अपनेआप में एक बड़ी परीक्षा है , इसमें सभी कार्यकर्ताओं को अच्छे परिणाम लाना होंगे

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री भानु भूरिया ने कहा मां प्रकृति का पवित्र दिन आज महाशिवरात्रि के अवसर पर क्षेत्र के जन प्रतिनिधि और लबाना समाज के समाजजन बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। इससे भारतीय जनता पार्टी की शक्ति और बड़ी है। क्षेत्र के विकास में लबाना समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है यह जगजाहिर है कि लबाना समाज हमेशा से राष्ट्रवादी विचारधारा और हिंदुत्व को मुखरता से प्रकट करता आया है।लबाना समाज के वरिष्ठ श्री रामसिंह मेरावत ने कहा अगर 2014 में भारतीय जनता पार्टी और श्री नरेंद्र मोदी नहीं जीतते तो भारतीय संस्कृति का बहुत बड़ा नुकसान हो जाता और आशंका यह भी थी की भारतीय संस्कृति का नाश करने वालों को सफलता मिल जाती। 2014 के बाद से भारत एक नीत नवीन भारत के रूप में दुनिया के सामने आता जा रहा है। लबाना समाज का एक बहुत बड़ा वर्ग झाबुआ और रतलाम जिले में परंपरागत रूप से भारतीय जनता पार्टी के साथ रहता आया है और विश्वास है कि इस बार 99.9% समाजजन भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में वोट देकर पुनः महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

वरिष्ठ भाजपा नेता श्री श्यामा ताहेड़ ने कहा मोदी जी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी ने आम भारतीय और आदिवासियों के लिए अनेक योजनाएं चलाकर उनका जीवन सरल और समृद्धशाली बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है आज आदिवासी समाज को आगे लाने के लिए जितनी योजनाएं और प्रकल्प मोदी जी की सरकार में चल रहे है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। मोदी जी के नेतृत्व में भारत नया इतिहास रचता चला जा रहा है। आयोजन में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए समर्थक उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री सोम सिंह सोलंकी और श्री कृष्णपालसिंह राठौर गंगाखॆडी , जिला मंत्री श्री भूपेश भनपुरिया , श्री कमलेश दातला, श्री रामपाल चौहान , श्री सचिन प्रजापत , श्री भरत सिंह राठौर , नगर परिषद मेघनगर अध्यक्ष श्री कमलेश मचार मंचासीन थे। संचालन पूर्व जिला महामंत्री श्री प्रफुल्ल बाफना ने किया और आभार श्री बाबूसिंह नायक ने माना। उक्त जानकारी लोकसभा मीडिया प्रभारी श्री अंबरीष भावसार ने दी।