झाबुआ। स्वतंत्रता पश्चात के 60 वर्ष और बीते 10 वर्षो में कौन से बेहतर रहे है। इसका मूल्यांकन आपको करना है क्योंकि आप सब वरिष्ठ जन है। आपने जो अनुभव किया है वो हमारे लिए मील का पत्थर साबित होगा। उक्त विचार भाजपा लोकसभा संयोजक श्री किशोर शाह ने नगर के सभी समाजों एवं सामाजिक संस्थाओ के वरिष्ठ जनों की बैठक में व्यक्त किए। स्थानीय महाकालिका मंदिर परिसर में आयोजित महती बैठक में श्री शाह ने कहा आज हमारा राष्ट्र हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में चहुमुंखी विकास के साथ अग्रसर है। जिस देश को अपनी अर्थव्यवस्था बचाने के लिए सोना तक गिरवी रखना पड़ा था। मोदी जी के कार्यकाल में उसी भारतीय अर्थव्यवस्था की गिनती आज विश्व की पांच अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में हो रही हैं । राम मंदिर का निर्माण, धारा 370 को हटाना, तीन तलाक के लिए क़ानून बनाना, और सारे राष्ट्र को एक सूत्र में बांधकर राष्ट्रवाद की भावना हर देश वासी में जगाने का महान कार्य प्रधानमंत्री श्री मोदी ने करके दिखा दिया। मोदी है तो मुमकिन है यह श्री मोदी ने अपनी कार्यशैली से सिद्ध कर दिया। आज भारत समृद्ध, सक्षम और सशक्त हो रहा है। देश के हर नागरिक को कई प्रकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में तीसरी बार मोदी सरकार वो भी चार सौ पार करने में हमें आपका सहयोग , समर्थन एवं मार्गदर्शन मिलेगा, पूर्ण विश्वास है।

अमर बलिदानी चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर वरिष्ठ नागरिक फोरम के श्री विद्याधर शर्मा के साथ वरिष्ठ नेता श्री कीर्ति भावसार , जिला भाजपा कार्यालय मंत्री श्री मनोहर मोदी, श्री विमल कुमार दानी, श्री रमेश शर्मा, श्री सुनील संघवी ने माल्यार्पण कर बैठक की शुरुआत की। वरिष्ठ जनों का स्वागत करते हुए बैठक संचालक वरिष्ठ नेता श्री यशवंत भंडारी ने बैठक विषय की विस्तृत जानकारी दी । इस अवसर पर श्री भैरोसिंह चौहान तरंग, श्री राधेश्याम परमार दादू भाई, श्री दिलीप पटेल , श्री रमेशचंद्र दुबे , श्रीमती शांति वसुनिया, श्री मनोज अरोरा , श्री भेरूसिंह सोलंकी ने मोदी जी सफल नेतृत्व के प्रति अपनी आस्था एवं विश्वास प्रकट करते हुए अपने विचार एवं सुझाव रखें। बैठक में गायत्री परिवार के श्री विनोद जायसवाल ने सभी को मोदी जी को जिताने के लिए तन – मन – धन से कार्य करने का संकल्प दिलाया। बैठक में जनसंघ के समय से पार्टी का कार्य कर रहे परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
इस अवसर पर श्री रमेश जैन कटारिया , श्री कन्हैयालाल राठौर, श्री अशोक जैन कटारिया, श्री मुकेश संघवी, श्री मदन अंडेरिया, श्री नंदकिशोर सोनी राजू सोनी, श्री हाजी लाला , श्री इंद्रसेन संघवी, श्री मनोहर लाल नीमा, श्री पी. डी रायपुरिया, श्री रतनसिंह राठौर, सहित अनेक गण मान्य नागरिक उपस्थित थे। आभार वरिष्ठ सहकारी नेता श्री ओच्छबलालजैन ने माना। उक्त जानकारी भाजपा लोकसभा मीडिया प्रभारी श्री अंबरीष भावसार ने दी।