Homeझाबुआविधानसभावार भाजपा संयोजक - विस्तारक की महती बैठक आयोजित लोकसभा संयोजक श्री...

विधानसभावार भाजपा संयोजक – विस्तारक की महती बैठक आयोजित लोकसभा संयोजक श्री शाह व विस्तारक श्री पाटीदार ने कार्ययोजना से परिचय कराया

झाबुआ।

रतलाम – झाबुआ – आलीराजपुर लोकसभा संसदीय क्षैत्र के सभी विधानसभा क्षैत्रो के संयोजक और विस्तारको की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हैं। इस चुनाव में आप सभी के कार्यक्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन आपकी सक्रियता और कार्यकर्ताओं के संकल्प और समर्पण से प्रचंड विजय रूप में सामने आएगा। उक्त विचार लोकसभा विस्तारक श्री शिवलाल पाटीदार ने झाबुआ आलीराजपुर और रतलाम जिले के विधानसभावार संयोजको और विस्तारको की महती बैठक में व्यक्त किए। उन्होंने पदाधिकारियों से बूथ स्तरीय विजय, दीवार लेखन , लाभार्थी संपर्क , विधानसभा स्तरीय कार्यालय शुभारंभ , मंडल स्तर पर पूर्णकालिक विस्तारक निर्माण सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की । बैठक में लोकसभा संयोजक श्री किशोर शाह ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्रीय संगठन की रचना अनुरूप सभी संयोजकों और विस्तारको को कार्य सौंपते हुए आगामी दिनों की कार्य योजना से परिचय कराया। उन्होंने कहा आप सभी बूथ स्तर पर समन्वय स्थापित करते हुए विजय सुनिश्चित करे।

 

यह जानकारी लोकसभा मीडिया प्रभारी श्री अंबरीष भावसार ने देते हुए बताया इस अवसर पर संयोजक – विस्तारक श्री कल्याण सिंह डामोर , श्री जयपालसिंह खरत ( आलीराजपुर ) , श्री हीरालाल शर्मा ( जोबट ) , श्री कमलेश दातला ( थांदला ) , श्री प्रमोद कोठारी , श्री भंवरलाल डोडियार ( सैलाना ) , श्री हेमंत भट्ट , श्री सुरेश चंद्र चौहान ( पेटलावद ) , श्री कन्हैयालाल पाटीदार , श्री जीतू धाकड़ ( रतलाम ग्रामीण ) उपस्थित थे। बैठक पूर्व सभी पदाधिकारियों का स्वागत लोकसभा कार्यालय सहप्रभारी श्री ओमप्रकाश राय व लोकसभा कार्यालय मंत्री पंडित महेंद्र तिवारी ने भाजपा गमछा पहनाकर किया। बैठक का संचालन लोकसभा कार्यालय प्रभारी श्री अजय पोरवाल ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!