Homeझाबुआमेघनगरब्रांडिंग, पेटेंट, पंजीकरण से संबंधित एक दिवस कार्यशाला का आयोजन, जनपद मेघनगर

ब्रांडिंग, पेटेंट, पंजीकरण से संबंधित एक दिवस कार्यशाला का आयोजन, जनपद मेघनगर

मेघनगर

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के तत्वाधान में, इंडिया एस. एम. ई. फोरम के माध्यम से चलाए जा रहे राष्ट्रीय स्तर का आई. पी. आर. मिशन के तहत पेटेंट, डिजाइन, ट्रेड मार्क, लोगो रजिस्ट्रेशन को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जनपद पंचायत मेघनगर, जिला झाबुआ को कार्यशाला सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री ए.एस. डावर (मुख्य कार्यकारी अधिकारी), श्री वीरेंद्र मावी (विकासखंड प्रबंधक), श्रीमती अंजलि धाना व श्रीमती मनीषा ज्योति(सहायक ब्लॉक प्रबंधक) जनपद पंचायत मेघनगर से उपस्थित रहे। साथ ही लघु उद्योग भारती के संयोजक श्री परेश खेमसारा की उपस्थिति में मेघनगर के जाने-माने उद्योगपति श्री आनंद और विजय (शैलकम डिस्टलेट), श्री रमाकांत सिया (अंकिता एंटरप्राइज) से व श्री महेंद्र सिंह (प्रेमाशीष एंटरप्राइज) से और मेघनगर समूह की महिलाओं की उपस्थिति रही।

कार्यशाला में 70 से ज्यादा उद्यमियों ने सहभागी की व कार्यक्रम की प्रशिक्षिका श्रीमति सीमा मिश्रा ने वीडियो और प्रेजेंटेशन के माध्यम से सभी को ब्रांडिंग, पेटेंट, डिजाइन, ट्रेड मार्क, लोगो रजिस्ट्रेशन के महत्व को बताया साथ ही अपने व्यवसाय को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिए उपरोक्त सभी चीज क्यों आवश्यक होती है यह भी जानकारी दी। सम्पूर्ण कार्यक्रम में सभी उद्यमियों ने प्रशिक्षिका श्रीमती सीमा मिश्रा के साथ वार्तालाप कर कई प्रश्न पूछ कर इस कार्यशाला में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का सफल आयोजन जनपद पंचायत मेघनगर में हुआ। कार्यक्रम का संचालन इंडिया एसएमई फोरम की श्रीमती सीमा मिश्रा ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!