दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पुलिस विभाग द्वारा पुलिस जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा के स्थानीय टावन हाल में आजाद नगर भाभरा थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण , गणमान्य नागरिक , व्यापार मंडल , डॉक्टर , पत्रकार ओर सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। जिसमें पुलिस को जनता से सीधे संपर्क करने और समाज में अपने आसपास कही भी अपराध हो रहे हो उसकी सूचना पुलिस को तत्काल देने को कहा गया ताकि समाज में बड़ रहे अपराध को रोक सके और अपराधियो को उचित सजा मिले ।साथ ही समाज में जन प्रतिनिधियों के साथ भी विचार विमर्श भी किया नगर में उचित स्थानों पर सीसीटीवी लगाने पर भी विचार विमर्श हुवा और आजाद नगर पुलिस थाना प्रभारी गोपाल परमार ने समस्त जनता और जनप्रतिनिधि से कहा के अगर किसी भी प्रकार की शिकायत या डर हो तो आप सभी पुलिस से कहे वह आप की सहायता के लिए हमेशा तैयार है।