आज गड़वाड़ हानुमान मंदिर पर पूर्व विधायक अपराजय योद्धा स्व शांतिलाल बिलवाल के निधन को झाबुआ विधानसभा कि सबसे बडी क्षति बताते हुए शौक सभा रखी गई ! एवम् श्रद्धांजलि दी गई! इस अवसर शांतिलाल बिलवाल के अल्प समय में झाबुआ विधानसभा में किए गए विकास कार्यों का बखान किया गया! बताया गया की शांतिलाल बिलवाल एक पढ़ा लिखा जनप्रतिनिधि था ! जिन्होंने शिक्षा, स्वास्थ, सड़क, सिंचाई के क्षेत्र ऐसे ऐसे कार्य किए की जिन्हे पीढ़ियां याद करेंगी! ओर शांतिलाल बिलवाल के शान्त स्वभाव , मधुर व्यवहार ,को हमेशा याद किया जाएगा! शांतिलाल बिलावल हमेशा जमीनी कार्यक्रता से जुड़ा रहा एवम छोटे बड़े हर किसी को सम्मान देते थे! ओर हर कार्यक्रता को सहयोग करने वाले जनप्रतिनिधि थे!

उन्होंने अपने कार्यकाल में हर वर्ग को मदद की हर किसी के समस्या का समाधान किया! सभी जनप्रतिनिधियों ने बताया की हमे भी शांतिलाल की तरह अपने अपने क्षेत्र में विकास करना है! ओर उनके शान्त स्वभाव से प्रेरित होकर हमेशा आगे बढ़ना है!

शांतिलाल बिलवाल के बड़े भाई उदय बिलवाल ने बताया की छोटे भाई स्व.शांतिलाल बिलवाल। के द्वारा उनकी रुचि अनुसार खेल एवम् सामाजिक, धार्मिक , राजनिति क्षेत्र में जो जो कार्य किए जाते थे! हमारा बीलवाल परिवार आप सभी के सहयोग से हमेशा उसे आगे बढ़ाता रहेगा! और हर क्षेत्र में कार्य करने के हमेशा आप सभी के साथ रहेगा! और हर कार्यक्रता की समस्या का समाधान करने के लिए हमेशा आप सभी के साथ खड़ा रहेगा! ओर शांतिलाल बिलवाल के अधूरे सपनो को साकार करने के साथ हमेशा आप सभी के साथ है !

श्रद्धांजलि सभा में जिला पंचायत सदस्य, बहादुर हटीला, रामपाल चौहान, मण्डल अध्यक्ष सुरभान गुड़िया, मण्डल महाअमंत्री कानजी भुरिया, झाबुआ जनपद अध्यक्ष कमोदी हरु भुरिया, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष धनसिंह बारिया, सरपंच मेजिया कटारा, राकेश डामोर, प्रेमसिंह मंडोड, जामसिंह भाभर, सोमजी डामोर हकरू हटीला, जुवानसिंह गुंडिया तानसिंह वसुनिया मुख्य रुप में उपस्थित थे !