वॉइस ऑफ झाबुआ पारा।
जिला मुख्यालय से १७ किमी दूर के गांव पारा का होनहार एवं सहायक शिक्षक के रूप में लखपुरा पारा में पदस्थ कैरम सिंह जमरा के पुत्र डॉ. शिवानन्द जमरा ने हालही में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी(AMO),आयुष विभाग में राजपत्रित अधिकारी के पद पर सफलता प्राप्त की है।
शिवानंद ने ग्राम पारा जिला झाबुआ के निवासी होकर एक छोटे से गांव से प्रारंभिक शिक्षा के साथ अपना सफर आरम्भ किया और अपने परिवारजनों, गांव,समाज,जिले का नाम गौरवान्वित किया व एक नयी मिसाल कायम की हैं।
साथ ही साथ संदेश भी दिया है कि अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहिये,शिक्षा को अपना मुख्य हथियार बनाये, एक दिन सफ़लता आपको अवश्य प्राप्त होगी। सफलता मिलने के बाद से माता पिता, परिवारजन और नगर वासियों में खुशियों का माहोल है।