Homeअलीराजपुरनगर परिषद चंद्रशेखर आजाद नगर की मुख्य सड़क अतिक्रमण से भरी...

नगर परिषद चंद्रशेखर आजाद नगर की मुख्य सड़क अतिक्रमण से भरी हुई है तहसीलदार और एसडीएम अतिक्रमण मुक्त करे मुख्य सड़क मकान मालिक रुपए लेकर सड़को पर लगवा रहे है अवेध रूप से दुकानें

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा की मुख्य सड़क और बस स्टैंड पूरी तरह से अतिक्रमण से भर गया है जिसको स्थानीय तहसीदार महोदय और अनुविभागीय अधिकारी हटाए ।मुख्य सड़क और बस स्टेंड पर अवेध रूप से कई दुकानें लग गई है जिसके कई लोग फर्जी रूप से रुपए उगाही कर रहे है और सड़को के किनारे बैठक के लिए हजारों रुपए मासिक चार्ज वसूल कर रहे है ।।जो की गैर कानूनी है।नगर मुख्य सड़क के किनारे बैठक के लिए नगर परिषद अपनी रशिद काटती है वो ठीक है लेकिन हर सड़क के सामने वाला मकान मालिक रुपए किस बात के उगाही करता है हर मकान के सामने वाली सड़क पर गैर कानूनी रूप से दुकानें संचालित हो रही है जिसके लिए मकान मालिक और सड़क किनारे संचालित दुकान दार के बीच सड़क पर तंबू और बम्बू लगाकर पूरी सड़क को कवर कर दुकान सड़क पर संचालित हो रही है जिसके कारण वाहन तो ठीक पैदल चलना भी दुभर है बाजार में अगर कुछ लेना है तो वाहन को पार्क करना भी बड़ी मुस्कील होती है ।अन्यत्र वाहन खड़े भी करो तो दुकान दार और मकान मालिक वाहन चालक को गलियां देते है और अबशब्दो का भी प्रयोग करते है जिससे आम नागरिक के अलावा गरीब अनपढ़ आदिवासी ग्राहक काफी परेशान है नगर की मुख्य सड़क और स्थानीय बस स्टैंड को अब अतिक्रमण मुक्त करवाना बहुत जरुरी है और समय की मांग है जिसको स्थानीय स्तर के अधिकारी और नगर परिषद नही हटा पा रही है यह बड़ी समस्या को स्थानीय तहसीलदार और अनुविभागीय अधिकारी ही हटा सकते है और उनका दायित्व है की इन दुकानों को हटाकर सड़को को अतिक्रमण मुक्त करे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!