Homeअलीराजपुरजिला खनिज अधिकारी के नाक के नीचे रेत की चोरी अधिकारी चेन...

जिला खनिज अधिकारी के नाक के नीचे रेत की चोरी अधिकारी चेन की नींद सोते है रोजाना जिला कलेक्टर महोदय जिले में एक भी खनिज खदान नही फिर भी सेकडो वाहन रेत के निकलते है

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

अलीराजपुर जिले में एक भी रेत की खदान नही फिर भी सड़को और गलियों और राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर सेकडो रेत के ट्रैक्टर और ट्रक निकलते है लेकिन जिले के खनिज अधिकारी चेन की नींद सोते रहते है जिले भर में कोई भी अधिकृत और वैधानिक रेत की खदान नही फिर भी लाखो टन रेत किस जगह से आती है और उसका उपयोग शासकीय भवनों और शासकीय कार्यों में भी किया जा रहा है जिसकी कोई भी रायल्टी नही होती फिर भी उसका क्रय और उसका उपयोग केसे किया जा रहा है

जिला खनिज अधिकारी को यह भी पता नही की कब और कहा से रेत का निर्माण कर अवेध रूप से रेत का दोहन कर विक्रय कर रहे है ।जिले भर में रात दिन रेत से भरे वाहन घूम रहे है ।लेकिन जिले भर में कोई भी रेत का अवेध विक्रय हो रहा है उसकी जांच का कोई भी नाका नही है लेकिन जिले के अधिकारी खुल्ले आम रेत वालो से सांठ गांठ कर रेत का विक्रय करवा रहे है पुलिस और फॉरेस्ट विभाग कुछ जगह अवेध रेत के वाहन पकड़ भी रहे है तो सड़को पर ही उसका तोड़ पानी हो जाता है और जिले भर में माह में इक्का दुक्का ही प्रकरण बनाते है और रिकॉर्ड रख रहे है बाकी भगवान भरोसे चल रहा है

जिला खनिज विभाग कोई भी कुछ भी कार्यवाही नही ।रोजाना राजस्व की भूमि खोद रेत निर्माण कर रेत का विक्रय जारी है ।और सरकार को राजस्व का करोड़ों रूपयो का राजस्व चोरी किया जा रहा है और सरकार को धोका दिया जा रहा है । जिला खनिज अधिकारी अलीराजपुर से जब संवाददाता ने मोबाइल पर बात की तो उनका कहना है की में अभी छुट्टी पर हु इस संबंध में कोई बात नही कर सकता ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!