दिलीपसिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा आजाद नगर भाभरा थाना अंतर्गत आज अलीराजपुर पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास द्वारा चौकी सेजावाडा के अंतर्गत आने वाले ग्राम संदा में खाटला बैठक का आयोजन किया गया।

जिसमें पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया कि समाज में महिलाओं का सम्मान करना,18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वाहन चलाने का मना करना, शादियों में डीजे,शराब पूर्णतः बंद करना, दहेज प्रथा बंद करना , बच्चों को स्कूल भेजने के संबंध में बताया गया।

बैठक में श्रीमान एसडीओपी महोदय, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी सेजावाडा,संदा सरपंच श्याम सिंह,डुगलावानी सरपंच रतनसिह , तोलसिह परमार चौकीदार, पटेल, तड़वी व आसपास के गांव के ग्रामीण जन,महिलाएं उपस्थित हुए।