Homeअलीराजपुरभाभराजिला प्रशासन सुस्त खनिज माफियाओं से की स्थानीय अधिकारियों ने की चुपचाप...

जिला प्रशासन सुस्त खनिज माफियाओं से की स्थानीय अधिकारियों ने की चुपचाप साठ गांठ फॉरेस्ट और राजस्व विभाग पड़ा सुस्त।

दिलीपसिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

अलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा ब्लॉक ,कठ्ठिवाडा ब्लॉक ,उदयगढ़ ब्लॉक के ग्राम बिना ,लिलुमरी , विनत, पानगुडा,और टोकरियां झीरन ग्राम पंचायतों में कुछ खनिज माफिया द्वारा अवेध रूप से रेत बनाने के बड़े बड़े कारखाने रातों रात खोल रखे थे जिसको लेकर सोसल मीडिया और पोर्टलों और समाचार पत्रों में बड़ी बड़ी खबरे प्रकाशित हुई है ।

लेकिन बीते 14से 15दिन बीत जाने के बाद भी जिला कलेक्टर महोदय द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नही की गई राजस्व विभाग की निजी भूमि और फॉरेस्ट विभाग की कई एकड़ जमीन अवेध रूप से रेत बनाने वालो ने खोद कर रेत बनाकर बेच दी और कई लाखो रूपया गैर कानूनी रूप से कमाया और अपनी तिजोरियां भर ली लेकिन जिले भर के राजस्व अधिकारी और कर्मचारी जिसमे तहसीलदार पटवारी और एसडीएम ने आज तक मौका मुवा अना तक नही किया ना ही फॉरेस्ट विभाग चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा कठ्ठिवाडा और फॉरेस्ट विभाग जोबट उदयगढ़ के अधिकारी कर्मचारी कोई ठोस कार्यवाही नही कर पाए

और आज दिनांक तक किसी भी अपराधी के खिलाफ प्रकरण तक नही बना पाए और ना अभी तक किसी भी अपराधी की जेसीबी मशीन तक जप्त नही कर पाए और बीते 15 दिनों से राजस्व और फॉरेस्ट अधिकारी रेत माफियाओं से सेटिंग करने में लगे है और कई अवेध रेत माफिया और मिट्टी खनन माफियाओं के बीच कार्यवाही ना करने को लेकर आपसी सहमति बन गई है जिसमे राजस्व विभाग के अधिकारियों की पटवारी के जरिए रेत और मिट्टी माफिया से सहमति बनी है और फॉरेस्ट की बिट गार्डों के संपर्क से डिप्टी रेंजरों और रेंजरों के बीच सहमति बनी जिसके कारण आज तक कोई भी कार्यवाही नही हुई और सारी कार्यवाही सिर्फ दिखावे की हो रही है ।बाकी सबकुछ सेट हो चुका है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!