Homeझाबुआखवासामतदाताओं को जागरूक कर दिलाई गई शपथ

मतदाताओं को जागरूक कर दिलाई गई शपथ

खवासा-रितिक परमार  

चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश पर गुरुवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया गया। जहां निर्वाचन को समावेशी सुगम और सहभागी बनाने हेतु आज दिनांक 25 जनवरी 2024 को मतदान केंद्र 144 ,145, 146 एवं 147 खवासा में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाताओं को शपथ दिलाई गई एवं मतदान का महत्व समझाया गया। जिसमें बी.एल.ओ मोहनलाल वर्मा, दुर्गा प्रसाद पाटीदार, दिनेश भाबोर एवं राजेश डांगी सर उपस्थित थे। जिन्होंने ग्राम खवासा के मतदाताओं को शपथ दिलाई।

एवं मतदान करने का महत्व बतलाया गया ताकि ग्राम खवासा का मतदान का प्रतिशत बढ़ सके। साथ ही शा.उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खवासा‌ की छात्राओं को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई तथा 1/1/2024को 18 वर्ष पूर्ण कर रही लड़कियों की सूची प्राचार्य महोदय श्री राजपत सर को को कक्षा अध्यापकों द्वारा प्रेषित की गई जिस्से 18 वर्ष पूण कर चुके बालिकाओ के नाम बी.एल.ओ के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़े जा जसकेंगे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!