कट्ठीवाड़ा/संपत धाकड़
कट्ठीवाड़ा के बड़ा खेड़ा गांव के पटेल फलिया में एक लाश मिली जिसकी सूचना ग्रामीण द्वारा पुलिस को दी गई

जिसमे पुलिस थाना कट्ठीवाड़ा के थाना इंचार्ज जयविरसिंह भदौरिया मय बल के साथ तत्परता से रवाना होकर घटना स्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगो से पूछताछ कर जॉच पड़ताल करने पर पता चला कि लाश रामसिंह पिता हगरिया की है

जो की बड़ा खेड़ा के निवासी हैं लाश लगभग 15 से 20 दिन पुरानी बताई जा रही है साथ ही मौके पर ही पुलिस ने मर्ग कायम कर ली है लाश को ढूंढने में कट्ठीवाड़ा पुलिस प्रशासन का सराहनीय योगदान रहा है।
