Homeझाबुआमहीला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की कडी कार्यवाही

महीला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की कडी कार्यवाही

परिवेश पटेल रायपुरिया

बाल विवाह की समस्या से निपटने के लिये जिले के कप्तान अगम जैन पुलिस अधीक्षक झाबुआ के द्वारा कडी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है बाल विवाह रोके जाने के संबध मे SDM पेटलावद अनिल कुमार राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे, एसडीओपी सौरभ तोमर अनुभाग पेटलावद, के मार्ग दर्शन मे निरीक्षक थाना प्रभारी दिनेश रावत के द्वारा एक टीम गठित की गई है। इसी तारतम्य मे दिनांक 21.01.2024 को श्री दिनेश रावत को सुचना मिली की ग्राम हिरानिनामापाडा (मोटाकुआ) मे बाल विवाह किया जा रहा है,

इस सुचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी के द्वारा अपनी टीम को तत्काल ग्राम मोटाकुआ रवाना किया गया एवं महिला एवं बाल विकाश पेटलावद की सुपरवाईजर साधना शर्मा प्रयवेक्षक मतु बिलवाल भी मौके पर पहूचे और काफी समझाईस के बाद बाल विवाह को रूकवाने मे सफलता प्राप्त की इस उल्लेखनिय कार्य मे महिला एवं बाल विकाश पेटलावद की टीम पुलिस थाना रायपुरिया के सहायक उप निरीक्षक श्री फौदलसिह भदौरिया , प्र.आर. 497 पवन चौहान , म.आर. 601 ऊषा अलावा का योगदान सराहनीय रहा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!