वॉइस ऑफ़ झाबुआ-(डेस्क)
झाबुआ। असामाजिक तत्वों ने बीती रात्रि में करवड़ चौकी क्षेत्र के मोर गांव में लगें कई भगवा झंडो का अपमान करते हुए या तो जला दिये नीचे फेंक दिये है जो श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के चलते अपने अपने गांव में बड़े ही उत्साह से नागरिकों ने लगाए गये थे इनमे पंचायत भवन पर लगा बड़ा ध्वज भी शामिल था ..अज्ञात लोगों ने भगवा ध्वज को अपमानित करते हुए इस आगजनी की घटना को अंजाम दिया ..

फिलहाल करवड पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है .. ग्रामीणों में इस घटना को लेकर बहुत आक्रोश देखा जा रहा है सरपंच मुकेश कटारा ने बताया कि बीती रात यह कार्यवाही किसी ने की है ..मौके पर करवड चौकी प्रभारी राजाराम भगोरे है, साथ हिन्दू जागरण मंच, ओर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं भी मोके पर है। वहीं स्थानीय कार्यकर्ताओं में भी आक्रोश व्याप्त हैं