झाबुआ – आज का युवा कल इस देश का जिम्मेदार नागरिक होगा , युवा ही हमारे देश की धरोहर है यह सही मार्ग पर चलेंगे , संस्कारित होंगे तो देश आगे बढ़ेगा ।आज स्वामी विवेकानंद की जयंती 1763 देश में सभी जगह मनाई जा रही है ।प्रधानमंत्री मोदी जी ने चार जातियों को सशक्त करने का आहवान किया है जिसमें युवा , किसान , मातृशक्ति एवं गरीब तबका है । स्वामी जी ने कहा था कि हर मनुष्य का जन्म एक उद्देश्य से हुआ है । सर्वशक्तिमान प्रकृति की सारी शक्ति आपके साथ है बस खुली आंखों से इन शक्तियों का उपयोग आपको करना है , आप जैसा सोचोगे वैसा बन जाओगे।

उक्त वक्तव्य 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जी की 160 वी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे झाबुआ रतलाम के सांसद गुमान सिंह डामोर ने, डी आर पी लाइन सामुदायिक भवन में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला झाबुआ द्वारा आयोजित जिला सम्मेलन की व्याख्यान माला में व्यक्त किये।इससे पूर्व स्वामी विवेकानंद जी एवं मां भारती के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन आमंत्रित अतिथि सांसद गुमान सिंह जी डामोर , एडिशनल सीईओ दिनेश जी वर्मा , सामाजिक न्याय विभाग से उप संचालक पंकज सालवी एवं मुख्य वक्ता के रूप में प्रसिद्ध इतिहासकार और पूर्व प्राचार्य के .के .त्रिवेदी जी द्वारा किया किया ।

सभी आमंत्रित अतिथियों का स्वागत सत्कार मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। स्वागत भाषण देते हुए मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक भीम सिंह डामोर ने बताया कि नवांकुर संस्था ,मेंटर्स , ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति और पाठ्यक्रम के छात्र छात्रा आदि जन अभियान परिषद की ताकत है । जो की मध्य प्रदेश शासन की समस्त योजनाओं का लाभ लोगो को दिलवाते हैं । और जिले की स्नेह यात्रा के दौरान सभी ने तन मन धन से काम किया । पेसा एक्ट के तहत जन अभियान परिषद के 2556 लोगों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया । और ग्रामीणों को पेसा कानून समझाया । आज स्वामी जी के जन्मदिन के अवसर पर सभी एक सीख लेने के लिए इस व्याख्यान माला में आए है। व्याख्यान माला के मुख्य वक्ता के के त्रिवेदी जी ने बताया कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था की युवा वो जो संवेदनशील और साहस से भरा हो , युवा कहलाता है। विवेकानंद जी बचपन से कुशल प्रवृत्ति के थे परिश्रम और मानस के साथ राष्ट्र उत्थान के कामों में धर्म और आध्यात्मिक विचारधारा को लेकर लोगों के बीच में जाते थे और जागरूकता पैदा करते थे ।आज लोग धन के पीछे भाग रहे हैं , ईश्वर को पाने के लिए नहीं तड़पते ।आज हमें अपनी शक्ति का संचय कर भारत की आत्मा धर्म और राष्ट्र की भावना को बढ़ाना है । कार्यक्रम को एडिशनल सी ई ओ दिनेश वर्मा , उप संचालक पंकज सालवी ने भी संबोधित कर स्वामी जी के बारे में संस्करण सुनाएं।
कार्यक्रम का संचालन संस्कृति युवा मंडल समिति प्रतिनिधि राजेश बैरागी ने किया और आभार प्रदर्शन मेघनगर ब्लॉक समन्वयक रीना मिश्रा ने माना। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास क्षमता पाठ्यक्रम के मेंटर्स एवं नवांकुर संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा प्रेरणा गीत गाए एवं अपने कार्य अनुभव बताए । कार्यक्रम में नवांकुर संस्था।के सदस्य , मेंटर्स ,ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य, और समाजसेवी मौजूद रहे ।