दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
अलीराजपुर, – वन मंडलाधिकारी वन मंडल अलीराजपुर मयंक गुर्जर ने बताया वन परिक्षैत्र उमराली (सोण्डवा) के वन अमले द्वारा दिनांक 12.01.2024 को रात्रि गश्त व नाकेबन्दी के दौेरान सोंडवा-उमराली मुख्य मार्ग पर ग्राम ओझड (खाकरीया फलिया) दरकली फाटक पर रात्रि में समय लगभग 3.45 बजे बोलेरो पिकअप वाहन क्र. एमपी 09 जीजी 6078 में खैर की लकडी 276 नग डेंगरी 1.739 घ.मी. एवं काष्ठ के छिलके 400 किलो अवैध परिवहन करते हुए ड्रायवर सहित 03 व्यक्ति राजेश कटारा पिता सकरू निवासी जरात तहसील मेघनगर जिला झाबुआ, भुरू मेडा पिता बाबु ग्राम कल्याणपुरा जिला झाबुआ एवं बैतूल मोहनीया पिता फतेसिह निवासी पुनियावाट तहसील कट्ठीवाडा जिला अलीराजपुर को गिरफ्तार कर वन अपराध कायम किया गया और पिकअप वाहन को परिक्षेत्र कार्यालय सोण्डवा प्रांगण परिसर में लाया गया। उक्त जप्ती स्थान वन परिक्षैत्र मथवाड के अंतर्गत होने के कारण जब्त वाहन एवं काष्ठ को आरोपी सहित प्रकरण वन परिक्षेत्राधिकारी मथवाड की सुपुर्दगी में दिया गया।
वही वन परिक्षेत्र कठ्ठीवाडा के ग्राम करेली मवड़ी में वन विभाग की गशती के दौरान मुखबीर की सूचना पर दिनांक 12.01.2024 को प्रातः 5ः30 बजे कट्ठीवाडा-भाबरा रोड (करेली मवडी) स्थल पर एक महेन्द्रा बोलेरो पिकअप जीजे 19 यू 3301 सागौन चरपट 61 नग 0.570 घ.मी. का अवैध परिवहन करते हुए जब्त की कार्यवाही की गई। जब्त की कार्यवाही के दौरान वन अपराध प्रकरण क्रमांक 29727/13दिनांक12.01.2024 प्रकरण दर्ज किया गया। जब्त की कार्यवाही श्री कालूसिंह डोडियार वनरक्ष डीसीक, श्री भूपेन्द्र सिंह बामनिया वनरक्षक, श्री मुकेश सस्तिया वनरक्षक, एवं श्री भावसिंह डावर वाहन चालक (सुरक्षा श्रमिक) द्वारा की गई।