दिलीपसिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्रशेखर आजाद नगर भाभरा स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर सामूहिक सूर्य नमस्कार के तहत् उत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर में योग प्रशिक्षक अरविंद बैरागी के मार्गदर्शन में सूर्य नमस्कार के साथ योगाभ्यास किया गया।

सामुहिक सूर्य नमस्कार के अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष नारायणलाल अरोड़ा,एसडीएम एसआर यादव,तहसीलदार जितेंद्रसिंह तोमर,सीईओ रविन्द्र गुप्ता,बीएमओ एमएल चोपडा़,एसओ एमएल खरत, बीईओ विनोद कुमार कोरी,

बीआरसी राजेन्द्र बैरागी,वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी एमएस चंगोड़,उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य निलेश शाह,कउमावि प्रभारी लालसिंह बामनिया,वरिष्ठ शिक्षक शाहीद शेख,आनंद ताहेड़,त्रिलोक शर्मा,रतनसिंह रावत,हेमेन्द्र गुप्ता,मनोज सोनी,आशीष सोनी,राहूल खैरिया सहित उत्कृष्ट विद्यालय,कन्या उमावि के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं,हॉस्टल अधीक्षक व स्कूली बच्चों ने ड्रेस कोड में उपस्थित होकर

सामुहिक सूर्य नमस्कार के साथ सभी ने योगाभ्यास किया।सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का संचालन उत्कृष्ट विद्यालय शिक्षक हेमेन्द्र गुप्ता ने किया| आभार संस्था प्राचार्य निलेश शाह ने माना।
