Homeधारसरदारपुरएक टेक्सोमो पानी की मोटर किमती 20 हजार का मश्रुका का जप्त...

एक टेक्सोमो पानी की मोटर किमती 20 हजार का मश्रुका का जप्त अन्य मामलों में पुछताछ तलाश जारी

सरदारपुर ।पुलिस अधीक्षक मनोज कुमारसिंह के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. इन्द्रजीत बाकलवार, जिला धार एवं आशुतोष पटेल, एसडीओपी सरदारपुर के नेतृत्व में चोरी जैसे अपराधों पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत 03 आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गई एक पानी की मोटर टेक्सोमो कम्पनी की किमती 20 हजार रूपये की बरामद की गई। फरियादी गोपाल पिता बाबुलाल मारू उम्र 48 साल निवासी ग्राम पटलावदिया के द्वारा पुलिस थाना सरदारपुर पर उपस्थित होकर सूचना किया कि अज्ञात बदमाश झरीबल्ला वाले खेत हिम्मतगढ रोड ग्राम पटलावदिया से एक पानी में मोटर व स्टार्टर व कैबल चुराकर ले गये है। जिस पर थाना हाजा पर अपराध कंमाक 05/2024 धारा 379 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। दौराने अनुसंधान थाना प्रभारी, थाना सरदारपुर निरीक्षक प्रदीप कुमार खन्ना के दिशा निर्देशन में अज्ञात आरोपीगण की पतारसी कर मुखबिरों की सूचना की मदद से संदेही आरोपीगण गोकुल पिता राजकुमार सिंगार जाति भील उम्र 21 साल निवासी ग्राम पटलावदिया (2) गोलु उर्फ गंगाराम पिता अम्बाराम हटिला जाति भील उम्र 19 साल निवासी पटलावदिया (3) आशीष पिता शोभाराम हटिला जाति भील उम्र 18 साल निवासी हिम्मतगढ़ कुमारपाट को पकडकर कर हिकमत हमली से पुछताछ करते सदर अपराध में चोरी करना बताया गया एवं आरोपीगण के कब्जे से एक पानी की मोटर टेक्सोमो कम्पनी की किमती 20 हजार रूपये की बरामद की गई।बरामद चोरी का मनुका- एक पानी की मोटर टेक्सोमो कम्पनी की किमती 20 हजार रूपये की बरामद की गई।

इनकी रही सराहनीय भूमिका :- उक्त आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार खन्ना, सउनि संदीपसिंह बैस, आरक्षक 316 रमेश नायक, आरक्षक 561 प्रताप, भूमिका र हसुरेश, आर 1104 बबलू, आर 453 प्रियतमसिंह, आरक्षक 981 हरिशंकर का सराहनीय रही

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!