जनजाति कार्य विभाग मे कार्यरत शिक्षक पिता मगनसिंह बघेल और लिपिक माता श्रीमती अनिता बघेल के सुपुत्र राहुल बघेल (गोल्डी )झाबुआ ने अपने परिवार और जिलें का नाम गौरवान्वित करते हुए म.प्र. लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2021 में सफल होकर सहायक यंत्री (सिविल) की परीक्षा उत्तीर्ण कर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में पदस्थापना पाई।
राहुल बघेल ने अपनी शिक्षा कैथोलिक मिशन स्कूल झाबुआ से प्राप्त कर अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर सफलता के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए तकनीकि ज्ञान के क्षैत्र में दक्षता का उच्च अध्ययन आई.पी.एस.एकेडमी इन्दौर से इंजिनीयरिंग एवं कोचिंग संस्थान इंदौर से तकनीकि ज्ञान प्राप्त कर सतत् मेहनत करते हुए सहायक यंत्री (सिविल) की परीक्षा 25 वर्ष की उम्र में ही प्राप्त कर ली हैं , राहुल बघेल पिछले ही वर्ष उपयंत्री की परीक्षा उत्तीर्ण कर नगर परिषद जीरौन खालसा जिला निवाड़ी में वर्ष 2023 में पदस्थ हुए, वर्तमान में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग उमरिया में ही उपयंत्री के पद पर पदस्थ है।
राहुल बघेल की इस सफलता पर बघेल परिवार व जनजातीय कार्य विभाग मे हर्ष का वातावरण होकर सभी विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों. परिजनो. मित्र मंडल व समाजजनो के द्वारा राहुल बघेल एवं बघेल दम्पति को शुभकामनाएं व बधाई प्रदान की गयी।