Homeझाबुआकरडावद बडी सरपंच उपचुनाव में कांग्रेस समर्थित हेमेंद्र डामोर ने...

करडावद बडी सरपंच उपचुनाव में कांग्रेस समर्थित हेमेंद्र डामोर ने प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज की थांदला क्षेत्र की 4 आदिम जाति सेवा सहकारी सोसाइटियों पर भी कांग्रेस समर्थित अध्यक्षों का कब्जा भाजपा में चल रही गुट बाजी के चलते भाजपा के गढ़ में कांग्रेस ने लगाई सेंध

झाबुआ  झाबुआ ब्लॉक की सबसे बड़ी पंचायत करडावद् बड़ी के सरपंच छगन डामोर के निधन के पश्चात रिक्त हुई सीट पर पंचायत के उपचुनाव हुए 5 जनवरी को मतदान हुआ था 9 जनवरी को तहसील कार्यालय में मतगणना हुई कांग्रेस समर्थित सरपंच के उम्मीदवार हेमेंद्र डामोर 447 मतों से प्रचंड बहुमत से विजय हुए भाजपा समर्थित उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रहा वहीं थांदला विधानसभा क्षेत्र के मेघनगर से आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था अध्यक्ष पद पर दिनेश पाटीदार निर्विरोध चुने गए वही पंच पिपलिया आदिम जाति सेवा सरकारी संस्था के अध्यक्ष पद पर संजय कटारा मांडलि आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था अध्यक्ष पद पर मन्नू भूरिया निर्विरोध काबिज हुए

वही मदरानी आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था अध्यक्ष के चुनाव हुए जिसमें कल सिंह गरवाल कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता साबिर फिटवेल ने कहा कि सोसाइटी चुनाव में जहां भाजपा का कब्जा था कांग्रेस ने वहां विजय हासिल की भाजपा नेता गुट बाजी के चलते अपने मंत्रियों का स्वागत कर हार माला पहना रहे थे और कांग्रेस ने उनके गढ़ पर सेंध डाल दी वही झाबुआ ब्लॉक की बड़ी पंचायत करडावद में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार की प्रचंड जीत हुई भाजपा संबंधित उम्मीदवार वहां तीसरे नंबर पर आना इस बात का संकेत है की जनता में भाजपा की नाराजी चरम सीमा पर है इस अवसर पर सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता ग्रामीण जनों के साथ विजय उम्मीदवार जुलूस में निकले विधायक वीर सिंह भूरिया डॉक्टर विक्रांत भूरिया पूर्व विधायक वाल सिंह मेडा जेवियर मेडा जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका धार जिला कांग्रेस प्रभारी निर्मल मेहता हेमचंद डामोर यामिन्शेख गेंदाल डामोर कांग्रेस प्रवक्ता अली असगर बोहरा आशीष भूरिया अरुण ओहरी विक्की डोडियार उप सरपंच प्रदीप गुर्जर देवीलाल भानपुरिया मुकेश बैरागी नगिन लाल संदीप भानपुरिया नरवे सिंह हेमराज डामोर जितेंद्र डामोर रणछोड़ लाल आदि नेताओं ने क्षेत्र के मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!