वॉइस ऑफ़ झाबुआ-डेस्क
झाबुआ । पिटोल पुलिस ने अवैध शराब पकड़ने मे बड़ी कामयाबी हासिल की है। छिपा कर रखी हुई 95 हज़ार की शराब जप्त की है ।पिटोल चौकी प्रभारी पुलिस पल्लवी भाबर को मुखबीर की सुचना प्राप्त हुई कि ग्राम नागनखेडी में एक मकान के पास अवैध शराब रखी हुई है । चौकी प्रभारी पल्लवी भाबर द्वारा बताया सुचना कि तस्दीक हेतु फोर्स भेजा गया जो सुचना सही पायी गई। जिसके बाद पिटोल पुलिस ने ग्राम नागनखेडी में निर्मल पिता कमजी मचार निवासी ग्राम नागनखेडी के घर के पीछे तीरपाल से ढक कर अवैध रुप से गोवा अंग्रेजी शराब की 38 पेटीया किमती करीब 95 हज़ार रुपये कि छिपा कर रखी थी। जिसे पुलिस द्वारा मौके पर जप्त किया गया आरोपी निर्मल पिता कमजी मचार निवासी ग्राम नागनखेडी का पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है । सम्पुर्ण कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे, व अनुविभागीय अधिकारी झाबुआ रुपरेखा यादव तथा थाना प्रभारी निरी. तुरसिहं डावर के निर्देशन में कि गई जिसमें चौकी प्रभारी उनि पल्लवी भाबर, सउनि अमितसिहं बघेल, सउनि सुरसिहं चौहान, प्रआर. 323 दिलीप, प्रआर. 193 विरेन्द्र परमार आर. 192 अजितसिहं, आर. 141 प्रेमसिहं का सराहनीय योगदान रहा ।