Homeझाबुआपेटलावदथाने के परिसीमन के संबंध में आयोजित हुई बैठक हमीरगढ...

थाने के परिसीमन के संबंध में आयोजित हुई बैठक हमीरगढ चौकी बनाने का प्रस्ताव रखा गया..

संवाददाता @-सुनील खोड़े

पेटलावद। पुलिस अधीक्षक झाबुआ जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबुआ कुर्वे के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पेटलावद, अनिल राठौर, थाना प्रभारी पेटलावद राजुसिंह बघेल, थाना प्रभारी रायपुरिया दिनेश रावत एवं जनपद अध्यक्ष पेटलावद रमेश सोलंकी की उपस्थिति में. थाना परिसर पेटलावद में थानो की सीमा/परिसीमन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना पेटलावद और थाना रायपुरिया क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए। उक्त बैठक में चापानेर, चवरिया, रतनपाडा, भूरीघाटी, बिजनीपाडा, राजस्व सीमा थाना थान्दला होने से थाना थान्दला की चौकी खवासा में सम्मिलित होना चाहते है।

थाना रायपुरिया की 05 पंचायते कालीघाटी, महुडीपाडा, रेवली और पांचपिपला आदि थाना रायपुरिया क्षेत्र में है। उक्त पंचायतो ग्राम पृथक से थाना रायपुरिया की हमीरगढ चौकी बनाने का प्रस्ताव रखा है। चौकी हमीरगढ का नहीं बनने की स्थिति में ग्राम हुडीपाडा व ग्राम कालीघाटी थाना पेटलावद की चौकी सारंगी में शामिल होना चाहते है। उक्त प्रस्ताव पर सभी गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि सहमत हुए है। पुर्नसीमांकन/परिसीमन हेतु प्रस्ताव तैयार कर पृथक से परिसीमन समिति झाबुआ को भेजा जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!