HomeUncategorizedघटिया निर्माण के चलते कुछ दिनों बाद ही भ्रष्टाचार की खुली पोल...!...

घटिया निर्माण के चलते कुछ दिनों बाद ही भ्रष्टाचार की खुली पोल…! रोड मेंटेनेंस के नाम पर लीपापोती कर ठेकेदार लग रहा पीडब्ल्यूडी विभाग को चुना…! जिम्मेदार भी झाड़ रहे है पल्ला कहीं लक्ष्मी यंत्रों का खेल तो नही…!

भामल दीपक चौहान। पिछले कुछ दिनों से पद्मावती कंस्ट्रक्शन झाबुआ द्वारा भामल और उसके आसपास के क्षेत्र में निर्माणाधीन रोड के मेंटेनेंस के तहत मरम्मत और पैच वर्क का कार्य किया जा रहा है जिसमे जगह-जगह ठेकेदार द्वारा किए गए मरम्मत कार्य में अनियमितता और लापरवाही दिखाई दे रही है इसी प्रकार की लापरवाही भामल और बेडवा मार्ग पर भी देखने को मिल रही है जहां लापरवाह ठेकेदार द्वारा घटिया और गुणवत्ता विहीन मटेरियल का उपयोग कर पैच वर्क का कार्य किया गया। जिसके चलते निर्माण के 15 दिनों के भीतर ही भामल के मुख्य चौराहे पर गिट्टी ओर डम्मर निकलने लग गया जो कुछ दिनों बाद बड़े गड्ढे का रूप ले लेगा और इसके साथ ही निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदार द्वारा रोड की खुदाई से निकलने वाला वेस्टेज मटेरियल प्राइमरी स्कूल के गेट के सामने डाल दिया गया जिससे शाला परिसर का सौंदर्य तो समाप्त हो ही गया और वाहन चालकों को भी अपने वाहन रोड की साइट पट्टी बंद होने के कारण ओवरटेक करने में भी समस्या का सामना करना पढ़ रहा है और आए दिन बड़ी दुर्घटना का भय बना रहता है

इस विषय में जब वॉइस ऑफ झाबुआ ने विभागीय सब इंजीनियर मैडम शिल्पा सोलंकी से फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने कार्य प्रगति पर है और यदि गड्ढे बने भी है तो उन्हें पुनः ठेकेदार द्वारा ठीक कर दिया जाएगा यह कहकर मैडम ने अपना पल्ला झाड़ लिया और इसके आगे जब वॉइस आफ झबुआ संवाददाता ने विभागीय इंजीनियर से इंसटीमेट की जानकारी मांगी तो उन्होंने फोन पर जानकारी नहीं दे पाऊंगी और आपको अगर विस्तृत जानकारी चाहिए तो ऑफिस में आकर ले लीजिए यह कहकर बात को टालम टोल कर सटीक जानकारी देने से मना कर दिया इससे यही प्रतीत होता है कि कहीं ना कहीं विभागीय अधिकारियों द्वारा भी लापरवाही बरती जा रही है।

सुत्रों का तो यह भी कहना है कि जिम्मेदार सिर्फ इसलिए पल्ला झाड रहे है क्योंकि इस भ्रष्टाचार के लिए उन्हें लक्ष्मी यंत्रों की अच्छी सौगात मिली है। इसी वजह से वो कुछ कह नही पा रहे है। अब देखना यह है जिला प्रशासन इस भ्रष्टाचार की सुध लेता है या फिर देख कर भी अनदेखा करता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!