दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
चंद्र शेखर आजाद नगर भाभरा में हिट एवम रन काले कानून को भारत सरकार द्वारा तुरंत हटाने जाने के लिए कल से ड्राइवर संगठन जो आंदोलन कर रहे है वो आज भी सुबह से जारी है बस अब ड्राइवर भी आंदोलन में सहयोग नही देने वाले ड्राइवरों को पुष्प मालाओं और पुष्प गुच्छ देकर उनको हड़ताल में सहयोग के लिए मनाया जा रहा है जिसमे आज नगर भर में इसकी चर्चा है ।जिसमे एक ऑटो चालक और एक कार चालक से सहयोग मांगा ।हड़ताल कर रहे सभी ड्राइवरों के द्वारा प्रशासन का सहयोग किया जा रहा है यातायात में कोई असुविधा नहीं हो रही है
और छोटे वाहन और एंबुलेंस और अन्य प्रशासनिक वाहनों का आना जाना सुचारू रूप से चल रहा हो और कोई अप्रिय घटना नही हो जाए उसके लिए स्थानीय अनुविभागीय अधिकारी के निर्देश पर चंद्र शेखर आजाद नगर भाभरा थाना प्रभारी गोपाल परमार ने अपने अधिकारी कर्मचारी की एक तीन मौके पर तैनात कर दी है ताकि कोई ड्राइवर हुडदंग ना करे और किसी भी राहगीर को आने जाने में तकलीफ भी ना हो और स्थानीय तहसीलदार जितेंद्र तोमर ने भी अनुविभागीय अधिकारी यादव के निर्देश पर एक टीम गठित की है जिसमे नायब तहसीलदार और पटवारी की मौजूद है जो लगातार नगर में रोड गस्त कर निगरानी रखे हुवे है ।खबर लिखे जाने तक ड्राइवर संगठन का शांति पूर्ण धरना और छक्का जाम जारी है ।