बालुसिंह बारिया
धार – मध्य प्रदेश पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर धार पुलिस कप्तान मनोज कुमार सिंह ने बीती रात्रि धार जिले के सरदारपुर थाना व टांडा थाना का निरीक्षण किया एवं थाने का रिकॉर्ड देखकर मोजुद स्टाफ से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

एवं टांडा थाना क्षेत्र के जामदा ,भूतिया अपराधीयों के संबंध में जानकारी ली और बदमाशों के खिलाफ सरदारपूर टीआई प्रदीप खन्ना को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जिस के पश्चात टांडा थाना पहुंचकर निरीक्षण कर रिकॉर्ड चेक किया और थाना प्रभारी गुलाब सिंह भयड़िया को बदमाशों के खिलाफ लगातार कार्रवाई के लिए कहा जिससे क्षेत्र में अपराधी गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।
