थांदला सुशासन दिवस और झाबुआ रतलाम अलिराज पुर लोकसभा के तीनो जिले से मध्यप्रदेश शासन में केबिनेट मंत्री बनाए जाने पर भाजपाइयों में खुशी की लहर …भाजपा थांदला मंडल के पधाधिकारियो एवं नगर परिषद अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष ,,पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर नारेबाजी करते हुए खुशियां मनाई। 25 दिसंबर भारत रत्न,पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती के अवसर पर अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।
साथ ही मध्य प्रदेश शासन में नवीन मंत्रिमंडल का गठन हुआ। जिसमें संसदीय क्षेत्र रतलाम झाबुआ अलीराजपुर के तीनों जिलों से नागरसिंह चौहान,सुश्री निर्मला भूरिया और रतलाम विधायक चैतन्य को मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री का स्थान प्राप्त हुआ ।

इस अवसर पर पूरे अंचल में खुशी की लहर छा गई। नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी सुनील पणदा उपाध्यक्ष पंकज जागीरदार मंडल अध्य्क्ष रोहित बैरागी युवा मोर्चा जिला महामंत्री राजेश वसुनिया,मंडल महामंत्री सुनील पणदा,अजजा मोर्चा प्रदेश कार्यकारी सदस्य एवं पार्षद राजू धानकपिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गोपाल बैरागी,पूर्व नगरपरिषद अध्यक्ष पार्षद जितेंद्र राठौर ,जिला शिकायत बोर्ड की अध्यक्ष एवं पार्षद माया सचिन सोलंकी ,,धापू वसुनिया, जियोस सदस्य भूमिका आशीष सोनी ,पूर्व नगरपरिषद बंटी डामोर,सहकार भारती जिला महामंत्री दिलीप डामोर,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आरती सिसोदिया ,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पिंकी पाठक, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश चौहान,महामंत्री दीपक राठौड़ ,युवा मोर्चा मंडल महामंत्री हेमेंद्र प्रजापत,, आनद राठौर,धर्मेंद्र भगोरा, भ्युयू डागर,शंकर बृजवासी एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे