पारा । राम जन्मभूमि से देश भर मे चलाए जा रहे धर्म जागरण अभियान के तहत गत दिवस विश्व हिन्दू परिषद द्वारा झाबुआ से प्रदान किया गया अक्षत कलश यात्रा पारा नगर मे ढोल धमाको के साथ निकाली गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या मे राम लाला के विरजित होने के पुर्व पुरे देश मे धर्म जागरण कर व राम धर्म मय बनाने के लिये गाव गाव यात्राएं निकली जा रही है । इसी के तारतम्य मे आज गत दिवस झाबुआ जिला मुख्यालय से प्रदान किये गए अक्षत कलश की यात्रा पारा नगर मे ढोल धमाको व भगवा ध्वज के साथ निकली गई ।

अक्षत कलश यात्रा नगर के प्रचीन शंकर मन्दिर से आरम्भ हो कर नगर प्रमुख मार्ग बस स्टेन्ड राजगढ़ रोड सदर बाजर आदी स्थानो से होकर राम मन्दिर परिसर पर पहुँच कर समाप्त हुई। जहा पर आरती उतारी गई व कलश को मन्दिर मे स्थापित किया गया । पश्चात मन्दिर परिसर पर उमेश सेतन ने बौद्धिक देते हुवे कहा की पांच सो वर्ष संघर्ष के बाद 22 जनवरी को राम लला की प्रतिष्ठा होने जा रही है। हर घर अयोध्या का संकल्प है । एक जनवरी से 15 जनवरी तक स्वयं सेवक घर घर पहुँच कर राम मन्दिर मे दर्शन करने का न्योता देगे। वही 16 से 22 जनवरी तक घर घर दिपक लगाना और रांगोली बना कर दीपावली मनाना आदी अयोध्या राम मन्दिर उद्घाटन और राम लला के विराजित होने वाले कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी उपस्थित धर्म प्रेमी जनता को दी। इस दौरान नगर की धर्म प्रेमी जनता ने हर घर पर अक्षत कलश यात्रा का पूजन कर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक राजा सरतलीया , सह संयोजक अमृत राठौड़, गोलू सोनी सहित नगर के कई गणमान्य नागरिक व महिलायें उपस्थित थी।