अक्षय चौहान,खवासा
खवासा। जिस घड़ी का पूरे देश को इंतजार था वही घड़ी नजदीक आते सभी जगह तैयारियां जोरो शोरो से की जा रही हे । 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर का भव्य शुभारंभ होगा और प्रभु श्री राम की प्राण-प्रतिष्ठा धूमधाम से होगी। इसके लिए देशभर में तैयारियां चल रही हैं। इस अवसर को लेकर खवासा नगर के हिंदू युवाओं में उत्साह देखने को मिला रहा है, वही अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलश रविवार को खवासा नगर में पहुंचा। जहां बामनिया रोड़ स्थित तेजाजी मंदिर परिसर से शाम को अक्षत कलश की यात्रा ढोल धमाके के साथ नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई निकाली गई,जिसका नगरवासी ने दर्शन कर स्वागत किया। जिसके बाद अक्षत कलश यात्रा हनुमान मंदिर पर पहुंची जहां अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलश की महाआरती उतारी गई। जिसके बाद अक्षत कलश की स्थापना हनुमान मंदिर में की गई इसके बाद सभी ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। यात्रा में सैकड़ो पुरुष और महिला बहनें जय जय सियाराम के जय कारे लगाते हुए चल रहे थे। इसके बाद 1 जनवरी से 15 जनवरी के बीच राम भक्तो द्वार प्रत्येक घर-घर जाकर 22 जनवरी को दीपावली उत्सव मनाने के लिए आग्रह किया जाएगा।
