थांदला के समीप भेरू घाट पर डबल डेकर बस का रात्रि 3 बजे के आस पास एक्सीडेंट हो गया जिन्हे 100 डायल और एम्बुलेंस की मदद से थांदला सिविल अस्पताल लाया गया और उपचार कराया जा रहा है बस में बैठे पैसेंजर द्वारा बताया गया कि रात्रि 3:00 बजे की बात होगी सभी यात्री सो रहे थे और मैं केबिन में बैठा हुआ था ड्राइवर अनाप-शनाप तरीके से गाड़ी चला रहा था दो-तीन जगह पर भी पलटी खाने जैसे स्थिति बनी और यहां पर लाते लाते आखिर कार पलटी खिलाई दी बस में करीबन 65 से 70 के आसपास सवारी बैठी हुई थी

जिसमें से 1 महिला की मौत हो गई है वह लोग मजदूरी के लिए जा रहे थे बाकी घायल लोगों का इलाज थांदला सिविल अस्पताल में किया जा रहा है साथ ही ब्लड डोनेशन टीम द्वारा घायलों के नाश्ता पानी और खाने की व्यवस्थाएं की जा रही है साथ ही मृतक को अपने घर पहुंचने के लिए शोसल मीडिया पर 1 पोस्ट की गई तो थांदला नगर वासियों द्वारा मात्र 20 मिनट में सहायता राशि एकत्रित हो गई कई लोगों का सामान बस में ही है उसे वहा से निकाल कर एक्सीडेंट पेसेंजरो तक पहुंचाने का कार्य भी किया जा रहा हे वही पूर्व मंडल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय द्वारा बताया गया कि गुजरात से उज्जैन महाकाल के दर्शन करने वाले दर्सनाथी कई जाते हैं और थांदला से पेटलावद तक बहुत घुमावदार रोड है और सकड़ा भी है इस रोड को चौड़ा करना बहुत अनिवार्य है यहां पर आए दिन कई दुर्घटनाएं होती है l