थांदला के हरदय इस्थल आजाद चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और कल्याण बनर्जी का पुतला फूंका। संसद में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की विपक्ष के नेताओं के द्वारा नकल निकालने को लेकर भाजपा काफी आक्रोशित है। संसद से लेकर सड़क तक भाजपा कार्यर्कता राहुल गांधी सहित पूरे विपक्ष को घेर रही है। इस दौरान टीएमसी के नेता कल्याण बनर्जी ने देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की नकल उतारते हुए एक वीडियो बनाया। इस दौरान राहुल गांधी भी वीडियो बनाते दिखाई दे रहे हैं। इसको लेकर भाजपा के नेताओं में राहुल गांधी के प्रति काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। वही नगर अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा ने कहां की झुक कर प्रणाम करना हमारी भारतीय संस्कृति है और भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा भी प्रधानमंत्री जी के सामने उपराष्ट्रपति ने झुक कर प्रणाम किया तो उस तरीके को नकल करके अपमानित किया गया राहुल गांधी देश में कांग्रेस के इतने बड़े नेता है फिर भी इनमे में कुछ समझ ही नहीं दिखाई देती राहुल गांधी वीडियो कर रहे हैं और कल्याण बनर्जी जो की नकल करते दिखाई दे रहे हैं इस वजह से भारतीय जनता पार्टी में पूरे देश में आक्रोश देखने को मिल रहा हे

वही मंडल अध्यक्ष रोहित बैरागी ने कहा कि भाजपा ऐसी टिप्पणी को स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज करते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें सद्बुद्धि दे।उपस्थित रहे भारतीय जनता पार्टी थांदला के मंडल अध्यक्ष रोहित बैरागी ,नगर परिषद् अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी सुनील पणदा , जिला शिकायत बोर्ड सदस्य एवं पार्षद श्री मति माया सचिन सोंलकी ,मंडल महांमत्री सुनील पणदा ,मंडल उपाध्यक्ष जीतेन्द्र राठोड ,पार्षद जगदीश पटेल ,दिलीप डामोर ,पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष मुकेश चौहान ,भावेश भानपुरिया ,युवा मोर्चा मंडल महामंत्री हेमेंद्र प्रजापत ,मुकेश बामनिया ,भाजयुमो मंत्री अनमोल राठोड ,भाजयुमो मंत्री जीतेन्द्र मैडा ,पिछड़ा मोर्चा उपाध्यक्ष मुकेश पांचाल ,आईटी सेल केशव वसुनिया ,मांगू ,सुनील ,दिनेश ,भगीरथ एवं समस्त कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे l